Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत:25 लोग घायल, कटिहार के कोढ़ा में बस और पिकअप की हुई टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    बिहार के कटिहार में शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुआ। हादसे के बाद सड़क पर शव बिखर गए। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 7-8 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का आदेश दिए हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें…. बस ने पहले बाइक सवार को कुचला, भागने के चक्कर में पिकअप से टकराई प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार बस ने पहले दो बाइक सवारों को कुचला। इसके बाद भागने के दौरान पिकअप से टक्कर हो गई।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसी रेफर किया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। राहत-बचाव कार्य चलाया गया, क्रेन से वाहनों को हटाकर सड़क पर जाम खत्म कराया गया। कुछ मृतकों की पहचान हुई पुलिस के अनुसार मृतकों में सदानंद मुरमुर, प्रमिला देवी और चिंता मणि महतो की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम बस और पिकअप की टक्कर हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार SP शिखर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। मरने वालों की संख्या 10 से बढ़ सकती है। हादसे के बाद इलाके में मातम भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग राहत कार्य में जुट गए। झारखंड से लौट रहे थे पिकअप सवार स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप में करीब 22 से 25 लोग सवार थे। ये लोग झारखंड से कठिया मेला धाम करके लौट रहे थे। सभी लोग रानीपतरा के सूहवा और सपनी गांव के लोग हैं। वहीं, कुछ लोग मोटरसाइ‌किल से बरहरा कोठी से लौट रहे थे। इसी दौरान बस की चपेट में आने से बाइक सवार सदानंद मुर्मू उर्फ राजेश (40) की मौके पर मौत हो गई। इससे बस ड्राइवर भाग रहा था, तभी सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US Peace Talk LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच पहले दौर की बातचीत खत्म, डिनर पर फिर शुरू होगी बात
    Next Article
    इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू, ट्रंप ने फिर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment