Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को कुचला, 4 की मौत:बलिया से शादी में जा रहे थे, ब्रेकर पर झटका लगने से गिर, पीछे से चढ़ा ट्रक

    13 hours ago

    2

    0

    बिहार के छपरा में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बलिया के 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' के चार कलाकारों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में छह अन्य कलाकार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा NH-19 हाजीपुर-गाजीपुर रोड पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सभी कलाकार एक पिकअप वाहन में सवार होकर छपरा के भगवान बाजार में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब स्पीड ब्रेकर पर पिकअप को झटका लगा, जिससे वाहन के पिछले हिस्से में बैठे सभी कलाकार उछलकर सड़क पर गिर गए। कलाकारों के सड़क पर गिरते ही छपरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि मृतकों में तीन डांसर और एक साउंड सिस्टम ऑपरेटर शामिल थे। घायल कलाकारों ने बताया कि वे बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छपरा पुलिस ने बताया कि सभी लोग ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाले कलाकार थे और एक कार्यक्रम में शामिल होने छपरा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन:प्रधानाचार्य ने बच्चों को समय देने पर जोर दिया, 32 छात्र हुए सम्मानित
    Next Article
    हैलट अस्पताल में अब रोबोटिक आंखों पर प्रैक्टिस करेंगे डॉक्टर:AI लैब में सीखेंगे सर्जरी; मरीजों को दर्द और जोखिम से मिलेगी मुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment