Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन आज:15 साल होते ही सीनियर टीम में डेब्यू का इंतजार खत्म, IPL से लेकर T-20 में मचाएंगे तहलका

    2 hours ago

    2

    0

    आज भारतीय क्रिकेटर और बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी का जन्मदिन है। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी अब 15 साल के हो गए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया में एंट्री के लिए अब खुल उनका रास्ता खुल गया है। अब वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह एलिजिबल हो चुके हैं। आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें टीम के खिलाड़ी उन्हें जन्मदिन मनाने के लिए बुला रहे हैं। इस बार वैभव IPL में खेलते हुए दिखेंगे। वैभव ने इस सीजन 2-3 हज़ार रन बनाने का रखा लक्ष्य बीते दिनों जब IPL को लेकर एक रिपोर्टर ने वैभव से पूछा था कि आईपीएल 2026 में आपका लक्ष्य क्या है, कितना रन बनाना चाहते हैं और क्या औरेंज कैप जीतना चाहते हैं? इसके जवाब में वैभव ने कहा, 'ऐसे सवाल पूछेंगे तो मैं दो-तीन हजार रन बोल दूंगा।' वैभव का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव वैभव पिछले साल ही राजस्थान टीम के साथ जुड़े थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। वे पिछले सीजन में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके साथ ही वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। अब एक बार फिर से राजस्थान को वैभव से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने नमन अवॉर्ड्स में वैभव ने अपने गोल के बारे में भी बताते हुए कहा कि यही कोशिश है कि अपनी टीम के लिए ट्रॉफी जीतूं। अगर मैं टीम के लिए ट्रॉफी जीतूंगा तो मेरी फ्रेंचाइजी को फायदा होगा और मेरा भी परफॉर्मेंस निखरेगा। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले पहले खिलाड़ी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 175 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड्स बना डाले। वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। फाइनल में 175 रनों की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 विश्व कप में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ दोनों पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव के एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन यूथ वनडे क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री हिटिंग के मामले में नया बेंचमार्क सेट कर दिया। वे एक एक यूथ वनडे में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन वाले बैटर बन गए। वैभव ने 175 रन की पारी में 15 चौके और 15 सिक्स की मदद से 150 रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के हसिथा बोयगोदा के 124 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हसिथा ने केन्या के खिलाफ 2018 U-19 वर्ल्ड कप में 191 रन की पारी खेली थी। वैभव इंडिया U-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में भारत अंडर-19 के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे। वैभव ने फाइनल मैच में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने 55 बॉल पर सेंचुरी लगाई। ऑस्ट्रेलिया के विल मलाइजचुक इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ महज 51 गेंदों में शतक ठोक दिया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही उन्मुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स हैं। उन्होंने 1988 में पाकिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, वैभव (175) किसी भी ICC टूर्नामेंट फाइनल (अंडर-19 और सीनियर) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था, जिन्होंने 2022 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन की शानदार पारी खेली थी। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ा। हिल ने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 सिक्स लगाए थे। वहीं क्रेग सिमंस ने 2002 में केन्या के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के लगाए अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़कर एक ही एडिशन में सबसे बड़े सिक्स-हिटर बनने का कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम था, जिन्होंने 2022 में 18 छक्के लगाए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘धुरंधर 2’ को टॉप से हटाने आ रहे रणबीर कपूर, Ramayana पर आया ऐसा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस
    Next Article
    बिहार से बड़ी खबर... नीतीश कुमार 30 मार्च को देंगे विधान परिषद से इस्तीफा, जानें क्यों

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment