Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ इंस्पेक्टर पर पत्नी से बलात्कार का आरोप:अंधविश्वास में शादी को अशुभ बताकर तलाक और गर्भपात कराने का भी केस

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर पर अपनी पत्नी से बलात्कार और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंकरखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में सुनील दत्त से हुई थी। सुनील दत्त वर्तमान में नोएडा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। दंपति के तीन बच्चे हैं, जो इस समय पति के पास हैं। महिला का आरोप है कि इंस्पेक्टर सुनील दत्त अंधविश्वास में विश्वास रखते थे। उन्होंने शादी को अशुभ बताते हुए पत्नी पर तलाक लेने का दबाव बनाया। पति के कहने पर महिला ने इस भरोसे के साथ तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी कि बाद में दोनों फिर से शादी कर लेंगे। पीड़िता के अनुसार, तलाक की अर्जी के बाद इंस्पेक्टर ने उसे रोहटा रोड स्थित एक कॉलोनी में रखने का वादा किया, लेकिन बाद में उसे कंकरखेड़ा में अपने साथ रखने लगा। इसी दौरान आरोपी ने कई बार महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने एक थाने में चार्ज लेने के लिए उस पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी। अंततः कंकरखेड़ा थाने में आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सऊदी प्रिंस सलमान की तस्वीर जलाई गई:जवाद बोले- ईरान ने भारत की जनता को तेल दिया है, भारत अमेरिका का पिट्ठू बन गया
    Next Article
    राप्ती नदी में नहाते समय एक बच्चा डूबा:श्रावस्ती में तीन बच्चों में से एक लापता, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment