Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में रात में भी लू चलने का अलर्ट:प्रयागराज में पारा 44°C पार; महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय बदला

    10 hours ago

    2

    0

    देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में कई जगह पारा 44°C पार पहुंच गया है। कई जगह लू का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पहली बार रात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। राज्य में गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43°C दर्ज हुआ। दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को चौराहों पर धूप में खड़ा न रहना पड़े। दोनों ही राज्यों में दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में काम करने पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 और शाम 4 से 8 बजे कर दिए गए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर भी इसी वक्त काम करेंगे। देशभर से गर्मी की 3 तस्वीरें मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के विदर्भ में रात में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। नीचे मैप में देखिए देश में कहां कितनी गर्मी है… असम में बाढ़, एक की मौत; पूर्वोत्तर में अगले 15 दिन रिकॉर्ड बारिश संभव असम की राजधानी गुवाहाटी के खानापारा इलाके में 21.59 सेमी बारिश दर्ज की गई। गुवाहाटी में मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और एक महिला की मौत हो गई। हालात को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूर्वोत्तर भारत में अगले 15 दिनों में एशिया में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। अनुमान है कि 20 से 22 अप्रैल के बीच कई इलाकों में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अप्रैल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन 24 अप्रैल से फिर बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: 23 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें 1. राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट' का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी प्रदेश में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 26 जिलों में लू का अलर्ट, स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश में 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली है। काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: 9 जिलों का पारा 40°C के पार; पटना में 5वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म रहा। पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन ने 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग में बदलाव किया है। हालांकि अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 5. ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बोलांगीर और संबलपुर में रात में भी लू चलेगी। गंजाम जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। 6. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, तापमान बढ़ेगा, रात का तापमान भी बढ़ेगा मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर रात का तापमान बढ़ने से वार्म नाइट कंडीशन बनेगी। जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 7. हरियाणा: आज से हीटवेव का यलो अलर्ट, 26 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; बारिश संग ओले गिरेंगे प्रदेश में 20 से 24 अप्रैल तक हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। 20 और 21 अप्रैल को नारनौल और रोहतक जैसे इलाकों में 'वार्म नाइट' यानी गर्म रातों की स्थिति भी बनी रहेगी। 26 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर… 8. झारखंड: कई जिलों में आज लू का अलर्ट, 39°C तक जाएगा पारा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं लू चल सकती है। चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 44°C तक पहुंच सकता है। कोडरमा में भी 43°C तक तापमान रहने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब-चंडीगढ़: 21 जिलों में तापमान 35 डिग्री पार, आज से रातें भी गर्म रहेंगी पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार से (21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक) चार दिन हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रहेंगी। 21 जिलों का तापमान 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं और 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. हिमाचल प्रदेश: अगले 4 दिन में तापमान 4°C तक बढ़ेगा, रातें भी गर्म होंगी; 12 शहरों में पारा 30°C के पार प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। राज्य के 12 शहरों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप रहेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर… --------------------------------------------- मौसम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पंखे आग उगलते हैं, रात में भी राहत क्यों नहीं:भारत की गर्म रातें कैसे बन रहीं साइलेंट किलर; इससे कैसे बचें भारत में गर्मी का मतलब अब सिर्फ दोपहर की झुलसाने वाली धूप नहीं रह गया है। अब सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिलती। रात 11 बजे भी दीवारें गर्म रहती हैं, पंखे गर्म हवा फेंकते हैं और कूलर-एसी भी कई बार बेअसर लगते हैं। वैज्ञानिक इसे ‘वार्म नाइट्स’ कहते हैं। इन गर्म रातों का असर सीधे दिल, किडनी और नींद पर पड़ रहा है। देश के 734 जिलों में से 57% जिले अब हाई या बहुत हाई हीट रिस्क जोन में आ चुके हैं, जहां करीब 76% आबादी रहती है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress में Priyanka Gandhi को लाओ, Rahul से नहीं चलेगा: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:श्रीलंका ने 19 भारतीय मछुआरे रिहा किए, दो नावों पर 40 लाख का जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment