Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन के बॉयफ्रेंड ने शराब में मिलाया था जहर:सुनार के यहां काम करने वाले ने दिया था, दौराला में हुई 3 मौतों का SSP ने खुलासा किया

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने दौराला में हुई तीन मौतों का रविवार को पर्दाफाश कर दिया। यह तीनों मौत जहर मिली शराब पीने से हुईं थी। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें अंकित की बहन अल्का उर्फ डौली भी शामिल है। तीसरा आरोपी पूर्व में ज्वेलरी बनाने का काम करता था। उसी ने जहर का लाकर दिया था। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट हो चुका था कि शराब में जहर मिलाया गया था। इसलिए पुलिस ने जहर मिलाने वाले की तलाश शुरू हुई। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। मृतकों के परिवारों से भी कई कई बार बातचीत की गई, जिसके बाद शक शराब लेकर आने वाले अंकित की बहन अलका उर्फ डौली की ओर गहराने लगा। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने अलका उर्फ डौली से पूछताछ शुरू की। फिर उसने सच बता दिया। अंकित से छुटकारा चाहती थी अलका एसएसपी ने बताया कि अंकित की बहन अलका के लगभग 25 वर्ष से मनोहर की पट्टी निवासी पवन अहलावत उर्फ पोली पुत्र कंवरपाल से प्रेम संबंध थे। अंकित को इसका पता चल चुका था, इसलिए वह दोनों का विरोध करता था। धीरे धीरे अंकित व अलका के बीच विवाद बढ़ने लगा। वह आए दिन शराब पीकर अलका को मारता-पीटता, उसके साथ अभद्रता तक करता। अलका के बताने पर पवन अहलावत ने अंकित को समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद अलका व पवन ने अंकित को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। पवन के सर्राफ दोस्त ने सुझाया फ़ार्मुला एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पवन अहलावत प्रेमिका अलका संग होने वाली मारपीट से परेशान था। एक दिन अलका ने ही पवन से बोल दिया कि वह उसे कोई जहर लाकर दे ताकि वह अंकित को पिला सके। पवन ने अपने परिचित सुनार अशोक वर्मा पुत्र ओमपाल वर्मा निवासी मोहनपुरी थाना दौराला से बात साझा की। अशोक ने बताया कि जब वह सुनार का काम करता था तो वहां एक केमिकल इस्तेमाल करते हैं। यह एक तरह का जहर होता है। 30 मार्च को अशोक ने पवन को अपनी दुकान से केमिकल (जहर) एक गोली लाकर दे दी। पवन ने वह गोली अलका को दी, लेकिन अलका इसमें कामयाब नहीं हो पाई। 1 अप्रैल को उसने गोली लौटा दी। इसके बाद पवन ने खुद अंकित को मारने का जिम्मा लिया। 2 अप्रैल की शाम करीब सात बजे उसने परिचित कल्लू पुत्र किशन पाल से 100 रुपये देकर देशी शराब का टेट्रा पैक मंगाया। कल्लू ने ही बंटी जीरा मसाला का टेट्रा पैक लाकर दिया। पवन ने उस ट्रेट्रा पैक को सावधानी से खोला और उसमें गोली पीसकर मिला दी। एल्फी से वापस टेट्रा पैक चिपका दिया। पवन ने अंकित को दी शराब 3 अप्रैल को पवन ने अलका से बात की और उसे पूरा प्लान समझा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे पवन ने अलका को फोन कर अंकित की लोकेशन ली। जैसे ही पवन को पता चला कि अंकित साइकिल लेकर तेल लेने निकला है तो वह उससे पहले ही रजवाहे की पुलिया पर जाकर बैठ गया। अंकित वहां से गुजरा तो पवन को देखकर रुक गया। इसी दौरान पवन ने अंकित को पोटेशियम गोल्ड साइनाइड मिली शराब का टेट्रा पैक सौंप दिया। अंकित वह लेकर सीधा बाबूलाल के स्पेलर पहुंचा, जहां ना केवल अंकित बल्कि बाबूलाल व उनके कर्मचारी जितेंद्र ने वह शराब पी और तीनों की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 450 सिपाहियों ने सीखा तनाव प्रबंधन:तीन दिन का 'आर्ट ऑफ लिविंग' प्रोग्राम खत्म; योग, ध्यान और प्राणायाम की ट्रेनिंग
    Next Article
    कश्यप निषाद महासभा ने महर्षि कश्यप जयंती मनाई:वक्ताओं ने एकजुटता और युवाओं को शिक्षा पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment