Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन की बारात से पहले भाई ने किया हंगामा:शराब पीकर खुद की शादी कराने की जिद, दुल्हन मां संग पहुंची थाने

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन की शादी से कुछ घंटे पहले एक युवक ने हंगामा किया। शराब के नशे में युवक अपनी छोटी बहन से पहले खुद की शादी कराने की जिद पर अड़ गया। इस घटना के बाद गुरुवार की शाम दुल्हन अपनी मां के साथ थाने पहुंची। दुल्हन की मां ने अपने पुत्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। उनकी पुत्री की शादी पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से 30 अप्रैल को तय हुई थी। यह घटना गुरुवार की है, जब बारात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, टेंट लग चुका था और रसोईए खाना बना रहे थे। महिला के अनुसार, शाम के समय उनका पुत्र शराब पीकर घर आया। उसने अपनी शादी बहन से पहले कराने की जिद की और मेहमानों के साथ गाली-गलौज भी की। स्थिति बिगड़ती देख महिला अपनी पुत्री के साथ थाने पहुंची और अपने पुत्र के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद परिजन और पुलिस ने युवक को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। रात में महिला की पुत्री की बारात आई और शादी की रस्में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है और महिला व उसके पुत्र के बीच समझौता करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डासना धाम मंदिर की महंत यति चेतनानंद सरस्वती का निधन:51 साल की उम्र में हार्टअटैक से हुई मौत, बयानों को लेकर चर्चा में रहीं
    Next Article
    मिर्जापुर में श्रीया ने ICSE हाईस्कूल में किया टॉप:98.8% अंक प्राप्त कर हासिल की सफलता, उच्च न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment