Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:सोनभद्र कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में भूमि अधिग्रहण के विरोध में बड़ी संख्या में किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रॉबर्ट्सगंज तहसील के लोहरा, बट और तकिया दरगाह गांव के सैकड़ों किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीण मनोज कुशवाहा, कमलेश कुमार मौर्य और बीडीसी रविंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित भूमि पूरी तरह सिंचित और अत्यंत उपजाऊ है। यहां धान, गेहूं और सब्जियों की भरपूर खेती होती है, जो सैकड़ों परिवारों के जीवन-यापन का मुख्य आधार है। किसानों का कहना है कि यदि यह जमीन उनसे छीनी गई, तो उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना समुचित जानकारी और सहमति के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे गांव में भारी आक्रोश है। किसानों ने स्पष्ट किया कि पूरा क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और यह जमीन ही उनके परिवारों का सहारा है। यह क्षेत्र न्याय पंचायत बट, बंटरा के अंतर्गत आता है और जिले के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में गिना जाता है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी जमीन छीनने का प्रयास किया जाएगा तो वे इसके लिए बड़ी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और यदि उनसे उनका घर और गृहस्थी छीनी गई तो वे मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर रवि शंकर सिंह, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, सुदामा सिंह, विनोद कुमार, राजेश, जयप्रकाश, आकृति मौर्य, अमन कुमार, उपेंद्र कुमार, विमला देवी, आशा देवी, कन्हैया लाल, वंशराज और संजय सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सम्भल में गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर टांडा कोठी मार्ग से पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    हापुड़ में 7 महीने बाद कब्र से निकाला गया शव:हाईकोर्ट के आदेश पर कार्यवाही, पत्नी पर हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment