Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई:महोबा में डंपर ने एस्कॉर्ट वाहन को मारी ठोकर; गनर, गार्ड सहित 3 घायल; मंत्री का काफिला रोक चर्चा में आए थे

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात करीब 12:25 बजे भीषण सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गए। ड्राइवर की सूझबूझ से उनकी जान बच गई। लेकिन डंपर की टक्कर से पीछे चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार सरकारी गनर, निजी सुरक्षा गार्ड और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एस्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके पुर्जे सड़क पर बिखर गए। विधायक ने दावा किया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। उनका कहना है कि दो महीने पहले ही उन्होंने सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई थी। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर खरेला थाना क्षेत्र की है। विधायक ने बताया कि वह एक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि, चालक ने कार को सड़क किनारे खंती में उतार दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। विधायक ने पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए… चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार शाम हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के चंदौरा पंडुआ डेरा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 12:20 बजे वह घर लौट रहे थे। उनके काफिले में उनकी निजी कार के अलावा दो एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल थे। इनमें पीए, चालक, गनर समेत छह सुरक्षाकर्मी सवार थे। रात करीब 12:35 बजे महोबा के खरेला थाना क्षेत्र में संकट मोचन मंदिर के पास उनकी कार पहुंची। तभी सामने से आ रहा केले से लदा डंपर अनियंत्रित होकर उनकी ओर बढ़ने लगा। विधायक के चालक रविकांत मिश्रा ने स्थिति भांपते हुए तुरंत कार को सड़क से नीचे खंती में उतार दिया। इससे विधायक की कार डंपर की सीधी चपेट में आने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, विधायक की कार के पीछे चल रही एस्कॉर्ट स्कॉर्पियो को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार छह लोगों में से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विधायक के सरकारी गनर श्याम सिंह, निजी सुरक्षा गार्ड किशनपाल और चालक जितेंद्र शामिल हैं। घायलों को खरेला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद भागने लगा चालक, लोगों ने पकड़वाया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान एस्कॉर्ट वाहन कुछ दूर तक घिसटता चला गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, डंपर (MH-19 CX-8255) महाराष्ट्र के जलगांव का है और उसमें केले लदे थे। वाहन के मालिक का नाम कुंदन महाजन बताया जा रहा है। डंपर मध्य प्रदेश से कानपुर की ओर जा रहा था। दो महीने पहले जताई थी जान को खतरे की आशंका बृजभूषण राजपूत ने कहा- मैं पहले ही अपनी जान को खतरा होने की आशंका जता चुका हूं। यह हादसा संदिग्ध लगता है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मैं अपनी कार में था। मेरे पीछे एस्कॉर्ट वाहन और उसके पीछे काफिले का एक अन्य वाहन चल रहा था, जिसमें मेरे निजी सचिव और अन्य साथी सवार थे। डंपर ने पहले मेरी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। चालक की सूझबूझ से मैं बच गया, लेकिन उसने पीछे चल रहे एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा- करीब दो महीने पहले मैंने और मेरे बेटे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डीजीपी को पत्र भेजकर जान को खतरा होने की जानकारी दी थी। पत्र में सड़क दुर्घटना कराए जाने की आशंका भी जताई गई थी। अब इस हादसे की सच्चाई क्या है और किस मंशा से डंपर ने टक्कर मारी, इसकी एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए। पुलिस बोली- सभी पहलुओं की जांच की जा रही खरेला थाना प्रभारी नन्हेलाल ने बताया- डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री का काफिला रोक सुर्खियों में आए थे करीब 5 महीने पहले महोबा जिले में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आपस में भिड़ गए थे। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। चरखारी विधायक ने मंत्री से अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। कहने लगे कि जिले के 90 प्रतिशत गांवों के लोग मुझसे पूछते हैं। मैं क्या जवाब दूं? इस पर विधायक के समर्थकों और सीओ सदर और कोतवाल से झड़प हो गई थी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बदायूं में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर:मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही को भी लगी गोली; 43 दिन पहले डकैती डाली थी बदायूं में बुधवार रात 10 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर हो गया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शेखपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज कुमार और सिपाही अविनाश भी घायल हो गए। गोली दोनों के बाएं हाथ से छूकर निकली है। घायल बदमाश जितेंद्र के अलावा दरोगा और सिपाही को भी जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- BJP को न चढ़ावा मिलेगा, न वोट:2027 चुनाव को लेकर कहा- नवंबर की जगह सितंबर में ही करा दें, हम तैयार हैं
    Next Article
    बरेली में वकील दंपति पर जानलेवा हमला, सिर फोड़ा:बार एसोसिएशन की पदाधिकारी पर पड़ोस में रहने वाला युवक कसता था फब्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment