Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम चांदोक में चौपाल आयोजित:कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदोक में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष वत्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वत्स ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों को उनका लाभ सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उनके निरंतर प्रयासों से ही भाजपा लगातार मजबूत हो रही है और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. सुभाष रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राघव, आशा चौधरी, लवलेश शर्मा, चंद्रभान फौजी, विपिन फौजी, प्रताप फौजी, किशनपाल राणा, सुदर्शन ठाकुर, परमानंद शर्मा, रूस्तम शर्मा, अनिल राम, हेमंत शर्मा, राजेश साहूकार, चंद्रपाल दिवाकर, विकास शर्मा, लकी राघव, अरविंद राघव, सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी, अरविंद राणा, विनोद बाबा, रविंदर बाबू, धर्मपाल प्रधान, विकास वर्मा, जितेश शर्मा, घनश्याम कश्यप, शिवम उपाध्याय, दीपक प्रधान, गोविंद तोमर, शिवोम शर्मा, पूसी शर्मा, भोलू शर्मा और अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन और आयोजन डॉ. भानु प्रताप रघुवंशी ने किया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 30 मिनट रुकी मेट्रो,:यात्री हुए परेशान; तकनीकी खराबी की आशंका
    Next Article
    देवरिया में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सख्ती:प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment