Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेत्री के पति की अज्ञात वाहन से मौत:उन्नाव-कटरा मार्ग पर ढाबे के बाहर हुआ हादसा, बाइक के पास खड़े थे

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सवायजपुर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष ममता वाजपेई के पति सच्चिदानंद वाजपेई (55) का रविवार सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया। यह घटना रविवार सुबह उन्नाव-कटरा मार्ग पर कन्हारी गांव के पास एक ढाबे के बाहर हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सच्चिदानंद वाजपेई उर्फ पप्पू अपनी बाइक से अमिरता गोशाला जा रहे थे। उनके पुत्र केशव के अनुसार, हरदोई जिले के कन्हारी गांव के पास एक ढाबे पर चाय पीने के बाद वे सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़े थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ढाबा संचालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिली एक डायरी में दर्ज फोन नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सच्चिदानंद वाजपेई की पत्नी ममता वाजपेई और परिवार के अन्य सदस्य सदमे में थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेजा सीट पर सपा से पहली पसंद संदीप सिंह:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार इंद्रदेव, बसपा से कलेक्टर पांडेय; विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    करछना सीट पर भाजपा से पहली पसंद पीयूष रंजन:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार उत्कर्ष रमन सिंह, बसपा से अरविंद कुमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment