Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता के पिता को हिरासत में लेने पर हंगामा:मेरठ में संदिग्ध की तलाशी के दौरान पकड़ा, लालकुर्ती थाने में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति हो गई, जब पुलिस ने एक संदिग्ध की तलाश के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री के पिता को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लालकुर्ती थाना पुलिस दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक आरोपी योगेश शर्मा की तलाश में दबिश दे रही थी। इसी दौरान, पुलिस ने चेहरे की समानता के आधार पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री के पिता बबलू उपाध्याय को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। बबलू उपाध्याय को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर मंत्री अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता अंकित चौधरी और मंडल अध्यक्ष अभिषेक भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की, जिससे उनका आक्रोश बढ़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पर एकत्रित हो गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता पक्ष के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से मामले की शिकायत की। एसपी सिटी ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्थिति शांत हुई और पुलिस ने बबलू उपाध्याय को रिहा कर दिया। भाजपा ओबीसी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लालकुर्ती थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को एसपी सिटी और एसएसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में संविदाकर्मी की मौत पर बिजली विभाग की कार्रवाई:जेई निलंबित, एसएसओ बर्खास्त, एसडीओ पर कार्रवाई, एक्सईएन को चेतावनी
    Next Article
    हापुड़ में लापरवाही पर कार्रवाई:इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, डीआईजी ने की कार्यवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment