Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका:पीलीभीत में कांग्रेस और सहयोगी दलों के विरोध पर प्रदर्शन किया

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहौनिया चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों द्वारा इस अधिनियम के विरोध में मतदान किए जाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने विपक्ष का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह से चुनावी और वैचारिक युद्ध में बदल गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'नारी शक्ति का ये अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनका हक देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है, लेकिन विपक्षी दल अपनी संकीर्ण मानसिकता के कारण इसमें बाधा डाल रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की चेयरमैन संदीप कौर, हर्षित चौधरी, अंशुमान तिवारी, अभिषेक सिंह गोल्डी और निहारिका अस्थाना सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विपक्षी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। इस मौके पर राखी राठौर, सुनीता सिंह, रत्ना शुक्ला, अनूप बाल्मीकि, शुभम भारती, उज्जवल वर्मा, अवतार सिंह मोनू, हिमांशु जैसवार, शिवम माथुर, अभिमन्यु गंगवार और सत्यपाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि देश की आधी आबादी इस अपमान का बदला आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से लेगी। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर विपक्ष के इस 'महिला विरोधी' चेहरे को जनता के सामने बेनकाब करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अखिलेश, राहुल, ममता बनर्जी के पुतले फूंके:भाजपा महिला मोर्चा व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संसद में बिल विरोध पर किया प्रदर्शन
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में साइबर गैंग का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार:म्यूल खातों से 80 लाख की ठगी, 18 करोड़ के मामलों की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment