Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई धौंस:जाम में गाड़ी फंसी तो हूटर बजाने लगा, SDM ने रोका तो बोला- पापा विधायक हैं हमारे

    3 hours ago

    1

    0

    नैनीताल की मॉल रोड पर जाम के बीच यूपी के भाजपा विधायक के बेटे को हूटर बजाना और एसडीएम से भिड़ना भारी पड़ गया। पुलिस ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए ना सिर्फ गाड़ी का चालान किया, बल्कि कार सीज कर दी। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था। इसी दौरान जाम में फंसने पर उसने नियमों को दरकिनार करते हुए अपनी कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम ने जब गाड़ी रुकवाकर वजह पूछी, तो वह माफी मांगने के बजाय प्रशासन से ही बहस करने लगा और रसूख दिखाने की कोशिश की। हालांकि, नैनीताल प्रशासन ने बिना किसी दबाव के कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया कि कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटते हुए गाड़ी को सीज कर दिया। अब वहीं विधायक पुत्र अपनी गाड़ी छुड़वाने के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहा है और यह मामला ‘वीआईपी कल्चर’ पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। 4 प्वाइंट्स में पढ़िए पूरा मामला... हूटर बजाने पर एसडीएम ने रुकवाई कार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के पुत्र छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचे थे। शहर की प्रसिद्ध मॉल रोड पर जब उनकी गाड़ी जाम में फंसी, तो उन्होंने नियमों को ताक पर रखते हुए अपनी कार का हूटर (सायरन) बजाना शुरू कर दिया। उसी समय नैनीताल के उपजिलाधिकारी (SDM) वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख एसडीएम ने तुरंत कार को रुकवा लिया और विधायक पुत्र से हूटर बजाने का कारण पूछा। सत्ता के नशे में एसडीएम और पुलिस से की तीखी बहस पूछताछ किए जाने पर अपनी गलती मानने के बजाय विधायक पुत्र गरम हो गए। पिता की विधायकी और सत्ता के नशे में चूर होकर उन्होंने स्थानीय पुलिस और एसडीएम के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विधायक पुत्र ने अपने रसूख का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। प्रशासन ने गाड़ी की सीज एसडीएम और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए तुरंत मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी का मोटा चालान काट दिया और वाहन को मौके पर ही सीज कर लिया। अब कोर्ट के लगा रहे हैं चक्कर सड़क पर जो विधायक पुत्र कुछ देर पहले सत्ता के गुरूर में प्रशासन से भिड़ रहे थे, अब उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। अब विधायक पुत्र अपनी सीज हुई गाड़ी को छुड़वाने के लिए नैनीताल कोर्ट में वकीलों के माध्यम से कागजी कार्रवाई पूरी कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन यातायात नियमों और 'वीआईपी कल्चर' को लेकर बेहद सख्त है, फिर चाहे नियम तोड़ने वाला कोई आम नागरिक हो या किसी रसूखदार नेता का बेटा क्यों ना हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वेतन के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन:4.5 km पैदल चले, पुलिस ने रोका; बोले- शोषण हो रहा, आधी सैलरी मिल रही
    Next Article
    लखनऊ में जुटेंगे दिग्गज पीडियाट्रिक सर्जन:SGPGI में 3 दिवसीय रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन कल से, OT से लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment