Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा MLA के बेटे ने नैनीताल में दिखाई दादागिरी:जाम में गाड़ी फंसी तो हूटर बजाने लगा, SDM ने रोका तो बोला- पापा विधायक हैं हमारे

    3 hours ago

    1

    0

    नैनीताल में घूमने आए उत्तरप्रदेश के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे को SDM को धौंस दिखाना भारी पड़ गया। विधायक का बेटा राहुल अपनी सफेद रंग की कार में सवार होकर जब मॉल रोड के जाम में फंसा तो उसने कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया। हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम ने गाड़ी रोकी तो राहुल ने कहा- “तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे।” ये सुनकर एसडीएम नवाजिश खालिक और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा उनके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो एसडीएम ने फौरान पहले चालान काटा और फिर कार को सीज कर लिया। इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा, लेकिन कोई भी उसका चालान कटने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर और जाम लग गया। 4 प्वाइंट्स में पढ़िए पूरा मामला... हूटर बजाने पर एसडीएम ने रुकवाई कार उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचे थे। शहर की फेमस मॉल रोड पर जब उनकी गाड़ी जाम में फंसी, तो उन्होंने नियमों को ताक पर रखते हुए अपनी कार का सायरन बजाना शुरू कर दिया। उसी समय नैनीताल के उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख एसडीएम ने तुरंत कार को रुकवा लिया और विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा। सत्ता के नशे में एसडीएम और पुलिस से की तीखी बहस पूछताछ किए जाने पर अपनी गलती मानने के बजाय राहुल भड़क गए। पिता की विधायकी और सत्ता के नशे में चूर होकर उन्होंने स्थानीय पुलिस और एसडीएम के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विधायक का बेटे ने अपने पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की, लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। प्रशासन ने गाड़ी की सीज एसडीएम और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए तुरंत मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी का मोटा चालान काट दिया और वाहन को मौके पर ही सीज कर लिया। अब कोर्ट के लगा रहे हैं चक्कर राहुल अब अपनी सीज हुई गाड़ी को छुड़वाने के लिए नैनीताल कोर्ट में वकीलों के माध्यम से कागजी कार्रवाई पूरी कराने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। इस पूरी घटना से प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड में नियम तोड़ने वाला कोई आम नागरिक हो या किसी रसूखदार नेता का बेटा सबपर एक जैसी ही कार्रवाई होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    27 साल की महिला का हेलमेट समेत सिर कटकर अलग:उन्नाव में ट्रक गर्दन पर चढ़ा; भतीजी बाल-बाल बची; दुबई में रहता है पति
    Next Article
    लखनऊ में दिग्गज पीडियाट्रिक सर्जन जुटेंगे:SGPGI में 3 दिवसीय रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन कल से, OT से लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment