Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस-सपा का पुतला फूंका:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर जताया कड़ा आक्रोश

    20 hours ago

    1

    0

    हरदोई में बुधवार दोपहर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का विरोध करने पर कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने पुतला दहन कर जोरदार मार्च निकाला। प्रदर्शन में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राएं भी मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जहां महिलाओं को नीति-निर्धारण में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राष्ट्र-निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ रही है, वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी दल इसे जाति और धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता ने 'इंडी' गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों की सोच आज भी रूढ़िवादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस जैसे दल पितृसत्तात्मक समाज की संकीर्ण परिकल्पना से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गुप्ता ने कहा कि इन दलों ने संसद में संशोधन बिल का विरोध करके यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को नेतृत्व करते हुए नहीं देखना चाहते। मार्च के दौरान महिलाओं ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिला सशक्तिकरण की एक ठोस और ऐतिहासिक पहल बताया। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा जैसे दल 'परिवारवाद' की राजनीति में विश्वास रखते हैं और वर्षों तक महिलाओं के हक को ठगने का काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब गांव से लेकर शहर तक की महिलाएं जागरूक हैं और अपने हक के लिए संगठित हैं। इस अवसर पर अनुराधा मिश्रा, नीतू चंद्रा, अदिति कुशवाहा, दीपा बिस्वास, निधी सिंह, प्रियंका सिंह, बॉबी ओमर, परिशा तिवारी, कविता टंडन, सीमा मिश्रा, कुमुदिनी देवी, अलका, पद्मा गुप्ता, मधुबाला और सुमन सिंह सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत:दो दिन पहले पत्नी-बेटी संग ससुराल जाते समय हुआ था हादसा
    Next Article
    संभल के स्कूलों में पृथ्वी दिवस पर आयोजन:जागरूकता कार्यक्रम हुआ, प्रतियोगिताएं और वृक्षारोपण किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment