Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी में 36 घंटे रहेंगे:5 स्टार होटल में मंत्रियों-सांसद के साथ 'पावर मीटिंग'; RSS के कार्यालय जाएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पहली बार यूपी दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक 50 से अधिक स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। राजधानी में एक लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर लगवाए गए हैं। नितिन नवीन 36 घंटे तक लखनऊ में रहेंगे। शनिवार को होटल ताज में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रविवार को नितिन नवीन आरएसएस (RSS) कार्यालय ‘भारती भवन’ पहुंचेंगे। क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार और प्रांत प्रचारक कौशल कुमार के साथ बैठक करेंगे। भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे की पहली प्राथमिकता 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के ‘PDA’ फॉर्मूले से हुए नुकसान की रणनीतिक काट तलाशना मानी जा रही है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे भाजपा 2027 में जीत की हैट्रिक लगा सके। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के हालिया विवाद पर भी संगठन की ओर से नया संदेश दिया जाएगा। 9 दिन पहले घोषित भाजपा की नई प्रदेश टीम से राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार बातचीत करेंगे। इसमें अभिजात मिश्रा, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, यतेंद्र शर्मा और अंकुर शर्मा जैसे युवा चेहरे शामिल हैं। इस दौरान सरकार, संगठन और संघ के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश भी की जाएगी। नितिन नवीन के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहाली में विदेशी छात्रा से गैंगरेप:बर्थडे पार्टी में बुला शराब पिलाई, फ्लैट में बंद किया; लुधियाना की यूनिवर्सिटी में पढ़ती है
    Next Article
    UP में सोलर लगवाने पर मिल रहे 1.08 लाख रुपए:बिजली का बिल कम हो जाएगा; जानिए अप्लाई करने का तरीका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment