Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की जीत को लेकर आजमगढ़ में बंटी मिठाई:जिलाध्यक्ष बोले, बंगाल में अत्याचार और आतंक का किला ढहा

    2 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय को लेकर आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ढोल नगाड़ों की धुन पर डांस करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। भाजपा के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण लगातार भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। जिस तरह से पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का गुंडाराज और आतंक था। उसका अंत हुआ है। जिला अध्यक्ष बोले अत्याचार अन्याय का किला ढहा आजमगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में अत्याचार और अन्याय था। उसका किला फ़ता करने का काम किया गया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया है। निश्चित रूप में लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, सत्येंद्र राय, ऋषिकेश दुबे, मृगांक शेखर, अवनीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में BJP की बढ़त से अलीगढ़ में उल्लास:ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी मिठाई, हिंदूवादी नेता बोले - सनातन विरोधियों को मिला करारा जवाब
    Next Article
    बंगाल सहित अन्य राज्यों में बीजेपी को बहुमत का रुझान:बलिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment