Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का इतिहास और संघर्ष दोनों प्रेरणा स्रोत-अजीत सिंह:बीजेपी की स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ता

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को जिला कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संबोधित कर पार्टी के कार्यों और संघर्ष के दिनों की याद दिलाई। कहा इतिहास को याद रखते हुए भविष्य के रूपरेखा तय करके पार्टी को आगे ले जाना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पार्टी के इतिहास, संगठन की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण शास्त्री, रामऔतार शुक्ला, राजीव रंजन मिश्रा, विद्याराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह और क्रय-विक्रय संघ के अध्यक्ष सुशील अवस्थी ने भी संबोधित किया। इन नेताओं ने पार्टी की उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया। बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सतेंद्र राजपूत, ओम वर्मा; जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, आकाश सिंह; जिला मंत्री नीतू चंद्रा, निर्देश राजपूत, अदिति कुशवाहा, गोपाल त्रिपाठी, अमरेंद्र अर्कवंशी, दीपा विश्वास, सत्यम शुक्ला; कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता; जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाउंपुर; सह कोषाध्यक्ष गांगेश पाठक; कार्यालय मंत्री आजाद भदौरिया; सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह; सह मीडिया प्रभारी आयुष सिंह; सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग श्रीवास्तव; आईटी संयोजक प्रदुमन मिश्रा; भाजपा नेता अखिल चंदेल; नगर मंत्री निधि सिंह, प्रियंका सिंह; महिला नेत्री सुहाना जैन, पारिषा तिवारी, शोभना सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने तथा भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद पीएसी परिसर में सिपाही ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, बहन की शादी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे
    Next Article
    बरेली में 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार:अवैध खनन में पुलिस-विभाग गठजोड़ का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment