Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'भांजी के साथ दरिंदगी करने वाले को फांसी हो':गाजियाबाद में 4 साल की बेटी खोने वाले पिता बोले- साले पर भरोसा किया, उसने विश्वाघात

    4 hours ago

    1

    0

    "ना बच्ची की शर्म की, ना यह सोचा कि भांजी है। सोचा नहीं था बेटी के साथ उसी का मामा ऐसी हरकत कर सकता है। घर आता था तो खिलाता था। दोपहर के समय घर आया तो बच्ची को लेकर चला गया। हमें चिंता हुई तो बच्ची की मां बोली-भाई ही तो ले गया है, आ जाएगा। शाम हो गई तो मैं घर से कूछ दूरी पर साले के कमरे पर गया। पूछा बेटी कहां है तो बोला शाम को छोड़ आया था। ऐसे दरिंदे को फांसी होनी चाहिए।'उसने मेरे साथ विश्वास घात किया है। " यह दर्द है गाजियाबाद में एक पिता का, जिसने अपनी 4 साल की बेटी हमेशा के लिए खो दी। उसके साले ने 11 अप्रैल को बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना टीलामोड़ इलाके की है। सबसे पहले पूरा घटनाक्रम जानिए… 11 अप्रैल को मामा अपने साथ ले गया था हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र का एक परिवार करीब 25 साल से गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में रह रहा है। बच्ची का पिता इंटरलॉकिंग टायल्स का काम करता है। उसकी 10 साल पहले मुजफ्फरनगर में शादी हुई थी। तीन संतान में 4 साल की बेटी के अलावा 2 बेटे हैं। बच्ची के पिता ने बताया- 11 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे मेरा साला घर पहुंचा। 4 साल बेटी को यह कहकर अपने घर ले गया कि बच्ची को खिलाकर छोड़ जाऊंगा। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो मैं कमरे पर पहुंचा। बच्ची उसके साथ नहीं थी। खोजने पर बच्ची की लाश कार के नीचे मिली थी बच्ची के बारे में पूछा तो मामा ने बताया- उसे तो घर के बाहर छोड़ आया था। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। 8 बजे बच्ची की लाश बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक कार के नीचे मिली। साले ने हत्या के बाद बच्ची के शव को सड़क पर फेंक दिया। ताकि गाड़ियां रौंद दें। परिजन का आरोप है कि मामा ने रेप करने के बाद गला दबाकर मार डाला। आरोपी मामा फिलहाल फरार है। बच्ची का मामा 2 बच्चों का बाप है, कुछ तो शर्म करता बच्ची के पिता ने बिलखते हुए बताया- मेरा साला 2 बच्चों का बाप है, उसकी पत्नी और बच्चे मुजफ्फरनगर में रहते हैं। रंगाई-पुताई का काम करने के साथ वह एक महीने में अपने घर आता-जाता रहता है। उसने अपनी भांजी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की। उसका मर्डर कर दिया… यह नहीं सोचा कि खुद 2 बच्चों का बाप है। बहन का घर क्यों बिगाड़ दिया। बच्ची के पिता का कहना है कि वह पहले कभी-कभी आता था, बच्ची को खिलाने के लिए कुछ देर के लिए ले जाता था। हमने कभी गलत तरह से नहीं समझा कि आखिर मामा ही तो है। लेकिन अब तो रिश्तों पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। एनकाउंटर नहीं, फांसी हो बच्ची के पिता ने कहा- जो काम मेरे साले ने बच्ची के साथ किया है। ऐसा किसी भी बच्ची के साथ नहीं होना चाहिए। हमारी एक ही मांग है कि हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उसे फांसी की सजा हो। तभी हमें और पूरे परिवार को इंसाफ मिलेगा। जो अपनी भांजी का मर्डर कर सकता है वह कुछ भी कर सकता है। ऐसा जल्लाद जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। एनकाउंटर की बात पर कहा कि मैं इस बारे में तो कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन उसे फांसी हो। हम कानून और प्रशासन के साथ हैं। कानून उसे एक दिन सजा दिलाकर रहेगा। डॉक्टरों की रिपोर्ट ओर पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की हत्या कैसे की है। लेकिन हमें लगता है कि गलत काम के बाद बच्ची को मारा है। दादी बोलीं- उसे जान से मारना चाहिए बच्ची की दादी ने कहा- ‘बच्ची का मामा साथ लेकर गया था। कई घंटे हमने सोचा कि वह छोड़ जाएगा। उसके बाद बहू ने कहा कि देखना कि बेटी नहीं आई। तब बेटा वहां गया। इस बीच वह कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया। उसे जान से मारना चाहिए, तभी बच्ची को इंसाफ मिलेगा।’ बच्ची की मां ने कहा जीवन भर उसे घर में नहीं घुसने दूंगी। ये खबर भी पढ़िए- आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, चेस्ट इंफेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती थीं सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी के पैरों में गिरकर सुवेंदु अधिकारी ने आशीर्वाद लिया:CM बोले- कठमुल्ला संस्कृति नहीं चलने देंगे; VIDEO देखिए
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मंदिर से चांदी के 7 मुकुट चोरी, निकाह में लेग पीस के लिए कुर्सियां चलीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment