Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान की तस्वीर के साथ रील बनाकर किया पोस्ट:शाहजहांपुर में हिंदूवादी संगठन ने युवकों से मंदिर में लगवाई उठक-बैठक, माफी मंगवाई

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दो युवकों द्वारा भगवान की तस्वीर के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित हिंदूवादी संगठन के लोग गांव पहुंचे और युवकों को पकड़ लिया। उन्हें मंदिर ले जाकर उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिस पर पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। यह घटना निगोही थाना क्षेत्र के चौड़ेरा गांव की बताई जा रही है। बताया गया कि गांव के दो युवकों ने भगवान हनुमानजी की तस्वीर के साथ मजाकियां अंदाज में एक रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के सदस्य चौड़ेरा गांव पहुंचे और युवकों की पहचान की। आक्रोशित लोग दोनों युवकों को हनुमान मंदिर ले गए। वहां उनसे अपनी गलती के लिए उठक-बैठक लगवाई गई और 'जय श्री राम' बोलने को कहा गया। युवकों ने उठक-बैठक लगाते हुए 'जय श्री राम' बोला। कुछ लोगों ने उन्हें पीटने का प्रयास किया, लेकिन अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचा लिया। इस दौरान, आक्रोशित लोगों ने युवकों को धमकी भी दी और कुछ ने उन्हें समझाया कि क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग भी रहते हैं, लेकिन वे ऐसी हरकतें नहीं करते। युवकों ने माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया। निगोही थाना प्रभारी ने बताया कि चौड़ेरा गांव उनके थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही थाने में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, एसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि वे प्रकरण की जानकारी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बारिश से फसलों को नुकसान:ADM ने किया स्थलीय निरीक्षण, मुआवजे का आश्वासन दिया
    Next Article
    बाइक की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत:साथी घायल, पुलिस ने जांच शुरू की; पैदल जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment