Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागेश्वर बाबा के बयान पर भड़के रितेश देशमुख:कहा था- जिम्मेदारी छोड़ना चाहते थे शिवाजी महाराज, एक्टर बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं; बाबा ने माफी मांगी

    2 hours ago

    2

    0

    बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, बागेश्वर बाबा के उस बयान पर भड़क गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध से थककर जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते थे। अब एक्टर ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा है कि ये अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि विवाद बढ़ने पर बागेश्वर बाबा ने माफी मांग ली है। क्या था बागेश्वर बाबा का बयान नागपुर में आयोजित एक इवेंट में बागेश्वर बाबा ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान देते हुए कहा, शिवाजी महाराज युद्ध से थककर अपनी जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते थे। वो अपने गुरू समर्थ रामदास के पास मुकुट लेकर पहुंचे थे। बयान सामने आने के बाद से बागेश्वार बाबा की जमकर आलोचना की जाने लगी। इस पर रितेश देशमुख भी भड़क गए, जो जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म राजा शिवाजी में नजर आने वाले हैं। उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से मराठी में लिखा है, जब कोई आकर हमारे पूज्य देवता के बारे में गलत और उल्टा-सीधा बोलता है, तो एक शिव-प्रेमी और शिव-भक्त के लिए यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है और गुस्सा आना स्वाभाविक है। आगे उन्होंने लिखा, ‘ऐसी बेकार कोशिशें, जो उन्हें किसी दायरे में बांधने की कोशिश करती हैं, समय के साथ खत्म हो जाएंगी। लेकिन जैसे सह्याद्रि की पर्वत श्रृंखलाएं लाखों सालों से कायम हैं, वैसे ही वह एक नाम आने वाले करोड़ों सालों तक बना रहेगा। और वह नाम है, प्रताप पुरंदर, क्षत्रिय कुल के, सिंहासन के स्वामी, सम्राटों के सम्राट, धन्य राजाशिव छत्रपति शिवाजी महाराज।’ बागेश्वार बाबा ने मांगी माफी विवाद बढ़ने के बाद अब बागेश्वर बाबा ने भी माफी मांग ली है। नागपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। वो किसी भी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, हमने कुछ अनुचित नहीं कहा। हमने संतों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से ये बात कही। इसके बावजूद हमने खेद व्यक्त किया और माफी मांगी है। कुछ लोगों ने मेरी बात गलत तरह पेश की। मेरी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं शिवाजी महाराज के लिए जीता और मरता हूं। शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म में नजर आएंगे रितेश रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त स्टारर फिल्म राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी है। फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत:प्रयागराज से कानपुर जा रहा वाहन जब्त, चालक मौके से फरार
    Next Article
    आबकारी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे केजरीवाल, जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिट्ठी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment