Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर बनेगा:मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी तेज, स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन में जुटे विशेषज्ञ

    4 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के बागपत में 150 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस मेगा प्रोजेक्ट के ब्लूप्रिंट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को लखनऊ के पर्यटन भवन में 'स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन' का आयोजन किया गया। इसमें सरकार, निवेशकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस परामर्श बैठक में ईशा फाउंडेशन सहित देश के 20 से अधिक प्रतिष्ठित योग, साधना, नेचुरोपैथी और वेलनेस संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने सवाल और सुझाव साझा किए। सरकार ने बताया कि यह सेंटर 'जनता का और जनता के लिए' समर्पित होगा। कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन भी अपने विचार रखे। कंसल्टेशन के दौरान निवेशकों और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों, रियायतों और जमीन अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सवाल भी पूछे। गाजियाबाद से जसपाल सिंह गिल ने अपने चल रहे प्रोजेक्ट्स का अनुभव बताया, जबकि कर्नाटक से शारदा ने उत्तर प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने बागपत प्रोजेक्ट में रुचि दिखाते हुए सरकार से प्रोत्साहन बढ़ाने की मांग की। गौरव वाजपेयी ने जमीन अधिग्रहण पर सवाल उठाए, वहीं, अशोक भार्गव ने 450 करोड़ रुपए के निवेश और तकनीकी पहलुओं पर जानकारी मांगी। यह अंतरराष्ट्रीय योग एवं वेलनेस सेंटर बागपत जिले के हरिया खेड़ा गांव में पर्यटन विभाग की लगभग 65.815 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा। इस मेगा प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक योग और आयुर्वेद को एक ही परिसर में समाहित किया जाएगा। इस वृहद वेलनेस कैंपस में पारंपरिक और आधुनिक स्वास्थ्य प्रणालियों का अनूठा संगम होगा। इसमें 2,000 से 3,000 लोगों की क्षमता वाला भव्य योग हॉल, ओपन योग एरीना और ध्यान केंद्र तैयार किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 200 बेड का अस्पताल, किसान औषधि बाजार, 100 बेड के कॉटेज और कम से कम 1,500 बेड की डॉर्मिटरी भी विकसित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के रटौल में दो जगह गिरी आकाशीय बिजली:ट्रांसफार्मर और मुगलकालीन दरगाह की दीवार क्षतिग्रस्त, लोग दहशत में
    Next Article
    IPL में कोलकाता ने गुजरात को 181 का टारगेट दिया:कैमरन ग्रीन ने 55 बॉल पर 79 रन बनाए; कगिसो रबाडा को 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment