Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत के धनोरा में विवाहिता की मौत:भाई ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के धनोरा सिल्वर नगर गांव में बुधवार रात 38 वर्षीय विवाहिता सुमन कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका सुमन के भाई प्रमोद कश्यप, जो शामली के गांव भैंसवाल के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन सुमन की शादी 20 वर्ष पहले धनोरा सिल्वरनगर के अनिल कश्यप से हुई थी। उनके दो बेटे मुदित और सफे हैं। प्रमोद कश्यप के अनुसार, सुमन का पति उसे आए दिन मारपीट करता था। इस कारण वह चार महीने पहले अपने दोनों बेटों के साथ मायके आकर रहने लगी थी। लगभग एक माह पूर्व ससुराल से कुछ लोग आए और उन्होंने सुमन को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसा कुछ नहीं होगा। इसके बाद सुमन को उनके साथ ससुराल भेज दिया गया। बुधवार रात परिजनों को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने सुमन की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में मिडिल ईस्ट युद्ध का असर:चेयरमैन बोले- 2000 फैक्ट्रियां बंदी की कगार पर, कच्चा माल महंगा होने से बढ़ी मुश्किलें
    Next Article
    महोबा जिला अस्पताल में ट्रांसफार्मर में लगी आग:दमकल और बिजली विभाग नदारद, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment