Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेंगलुरु में जनगणना के लिए पहुंची महिला कर्मचारी से बदसलूकी:जरूरी जानकारी देने से भी इनकार किया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बेंगलुरु में नेशनल जनगणना के काम के दौरान एक महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने महिला कर्मचारी को गाली दी और काम करने से रोका। पुलिस ने बताया कि घटना 30 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे की है। महिला एन्यूमरेटर जनगणना के काम के लिए टी दसरहल्ली इलाके के मल्लासंद्रा में एक घर पर गई थीं। उसी दौरान आरोपी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कर्मचारी से गाली-गलौज की शिकायत जनगणना सुपरवाइजरी ऑफिसर योगेश ओ जी ने दर्ज कराई है। उनके मुताबिक आनंद मुनियप्पा नाम के व्यक्ति ने जनगणना का काम रोकने की कोशिश की और महिला कर्मचारी से गाली-गलौज की। FIR में कहा गया है कि उसने जरूरी जानकारी देने से भी इनकार कर दिया। इसी के साथ आरोपी ने महिला अधिकारी को उनकी ड्यूटी करने से भी रोका। पुलिस के अनुसार, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और जनगणना अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। बागलगुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बेंगलुरु नॉर्थ सिटी कॉर्पोरेशन ने लोगों से अपील की है कि वे जनगणना के काम में सहयोग करें, ताकि यह प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हो सके। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें: जनगणना आज से, PM ने ऑनलाइन फॉर्म भरा:कुल 33 सवाल; मोबाइल में FM का मतलब रेडियो, लिव-इन कपल शादीशुदा माना जाएगा जनगणना 2027 का पहला फेज आज (1 अप्रैल) से शुरू हो गया है। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर बताया कि उन्होंने अपनी सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) पूरी कर ली है। उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए तस्वीर भी शेयर की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कितना रहा रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का पहले दिन का कलेक्शन? हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कूटे पैसे
    Next Article
    'हमारा सोना वापस दो', विदेशी तिजोरियों में रखा गोल्ड जल्दबाजी में वापस क्यों ला रहा भारत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment