Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगलुरू की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे मेट्रो स्टेशन:दो मंजिलों पर होगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण

    6 hours ago

    1

    0

    नोएडा में अब मेट्रो स्टेशन सिर्फ यात्रियों के आने-जाने तक सीमित नहीं रहेंगे। यात्री यहां मेट्रो के इंतजार के साथ शॉपिंग भी कर सकेंगे। इसके लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने तीन नए मेट्रो रूट के स्टेशनों के डिजाइन में बदलाव किया है। अब इन स्टेशनों को दो की जगह चार मंजिला बनाया जाएगा। इनमें दो मंजिलों पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। यह योजना ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 और सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति तक बनने वाले मेट्रो रूट पर लागू होगी। इन रूट के स्टेशनों की लंबाई 140 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर रहेगी। केवल ऊंचाई बढ़ाकर दो अतिरिक्त मंजिलें बनाई जाएंगी। इससे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुविधाओं के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी जगह मिलेगी। निजी कंपनी करेगी 50 करोड़ रुपये तक निवेश एनएमआरसी इन स्टेशनों का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कराएगा। एक स्टेशन के निर्माण पर करीब 45 से 50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह रकम चयनित निजी कंपनी लगाएगी। इसके बदले कंपनी को स्टेशन के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को 30 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। कंपनी को इसे आगे सबलीज करने का अधिकार भी मिल सकेगा। इसके अलावा 30 साल के लिए को-ब्रांडिंग का विकल्प भी दिया जाएगा। बंगलुरू के मेट्रो स्टेशन से लिया मॉडल एनएमआरसी ने इस योजना के लिए बंगलुरू के मेट्रो स्टेशन मॉडल से प्रेरणा ली है। वहां इंफोसिस ने मेट्रो प्रबंधन को 100 करोड़ रुपये देकर स्टेशन का निर्माण कराया था। इस स्टेशन को कंपनी के परिसर से स्काईवॉक के जरिए जोड़ा गया था। इसी तर्ज पर नोएडा में भी मेट्रो स्टेशनों के साथ व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही खरीदारी की सुविधा मिलेगी। वहीं, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के जरिए एनएमआरसी को अतिरिक्त कमाई भी होगी। निजी कंपनियों के निवेश से स्टेशनों के निर्माण और व्यावसायिक उपयोग का रास्ता भी खुलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के शिक्षा मंत्री के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी:पत्नी के साथ संदीप ने पैर छुए; ‘कल्याण सिंह अमर रहें’ के नारे लगे
    Next Article
    गोरखपुर स्टेशन पर लावारिस मिले 3 बैग:अंदर मिली रॉयल स्टैग की 28 बोतलें; बैग छोड़कर भागे तस्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment