Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल-तमिलनाडु में मतदान जारी, लंबी कतारें दिखीं:चेन्नई में एक्टर अजित कुमार ने वोट डाला; एक झलक के लिए भीड़ बेकावू, बूथ पर अफरा-तफरी

    6 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान कई जगह लंबी लाइन देखने को मिलीं। बंगाल के मालदा, बीरभूमि और आसनसोल में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है। वहीं चेन्नई के थिरुवनमियूर में एक्टर अजित कुमार वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगाल में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। रिजल्ट 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में DMK+ कांग्रेस और AIADMK+ BJP के बीच मुकाबला है। तमिल एक्टर थलापति विजय की नई पार्टी TVK इस लड़ाई को त्रिकोणीय बना रही है। विधानसभा चुनाव से जुड़ी 2 तस्वीरें… महाराष्ट्र की बारामती सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र की बारामती सीट पर भी उपचुनाव है। यह सीट महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से खाली है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के खिलाफ विपक्षी 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) की ओर से कोई भी उम्मीदवार मैदान में नहीं है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    इस्लामिक आतंकवादियों ने नाइजीरिया में की 11 लोगों की हत्या, घरों में लगा दी आग
    Next Article
    कमाई में गिरावट के बीच भी ‘भूत बंगला’ का धमाका, 6 दिन में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment