Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाली पोशाक में PM, BJP ऑफिस पर मछली भोज:हिमंता जश्न में झूमे, विजय की गाड़ी समर्थकों ने घेरी; 5 राज्यों में विधानसभा रिजल्ट, 25 मोमेंट्स

    18 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट लगभग साफ हो चुके हैं। बंगाल में भाजपा की जीत जश्न दिल्ली तक मन रहा है। दिल्ली में PM मोदी बंगाली पोशाक में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे। असम CM हिमंता भी जीत के जश्न में खूब झूमे। इधर, चेन्नई में समर्थकों ने TVK चीफ विजय की गाड़ी घेर ली। रुझानों से जश्न तक: काउंटिंग-डे के 25 मोमेंट्स 1. PM मोदी बंगाली पोशाक में BJP हेडक्वार्टर पहुंचे दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में बंगाल, पुडुचेरी और असम में जीत का जश्न मना। PM मोदी पारंपरिक बंगाली धोती, कुर्ता और गमछा में पहुंचे और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 2. PM ने अपनी माला नितिन नवीन को पहनाई दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर पर जश्न के बीच एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन जब PM मोदी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़े, तो मोदी ने उनसे माला लेकर उन्हें ही पहना दी। 3. ममता बोलीं- मुझे मारा, धक्का दिया बंगाल CM और TMC प्रमुख ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल हाई स्कूल में काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलने के बाद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके और उनकी टीम पर हमला किया गया और उन्हें भी मारा गया। ममता बनर्जी ने कहा कि CCTV कैमरे भी बंद कर दिए गए थे। 4. बंगाल BJP ऑफिस में मछली-चावल का भोज कोलकाता में बंगाल भाजपा के ऑफिस पर कार्यकर्ताओं को मछली-चावल खिलाया गया। एक कार्यकर्ता ने कहा कि TMC झूठ कहती थी कि BJP सत्ता में आने पर मांस-मछली पर रोक लगाएगी। 5. BJP समर्थकों ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया कोलकाता में भाजपा ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया। रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। 6. जीत के जश्न में असम CM हिमंता झूमे असम के गुवाहाटी स्थित भाजपा स्टेट ऑफिस में शाम 6 बजे से जीत का जश्न शुरू हो गया। इस दौरान असम CM हिमंता बिस्वा सरमा असमिया गाने पर झूमते और गाते नजर आए। 7. समर्थकों ने विजय की गाड़ी घेरकर फूल बरसाए चेन्नई में TVK चीफ विजय के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उस पर फूल बरसाकर तमिलनाडु चुनाव में उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर बधाई दी। TVK पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर बन पार्टी बनी है। 8. हावड़ा में TMC ऑफिस में तोड़फोड़ बंगाल के हावड़ा जिले के डुमुरजला इलाके में TMC ऑफिस में तोड़फोड़ की गई। अज्ञात लोगों ने अंदर घुसकर खिड़कियों के शीशे, कुर्सियां तोड़ दीं। पार्टी के पोस्टर फाड़ दिए। TMC का झंडा भी सड़क पर फेंक दिया गया। 9. कोलकाता में TMC ऑफिस पर सन्नाटा काउटिंग के बीच कोलकाता में TMC ऑफिस के बाहर सन्नाटा पसरा दिखा। कोई चहल-पहल नहीं दिखी। वहीं भाजपा ऑफिस पर सुबह से जश्न का माहौल दिखा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सांसद संजय जायसवाल सहित कई नेता पहुंचे। 10. विजय के परिवार ने डांस किया, सीटी बजाई तमिलनाडु के चेन्नई में TVK पार्टी के चीफ विजय के घर पर उनका परिवार जश्न मना रहा है। परिवार के सदस्यों ने डांस किया और सीटी बजाई। TVK का चुनाव चिह्न सीटी है। पहली बार चुनाव लड़ने वाली TVK इस समय 234 में से 108 सीटों पर आगे चल रही है। 11. TVK समर्थक ने घुटनों के बल चलकर जताई खुशी TVK के शानदार प्रदर्शन के बीच ग्लोरी नाम की समर्थक खुशी मनाते हुए चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड से घुटनों के बल चलते हुए TVK हेडक्वार्टर पहुंचीं। दोनों जगहों के बीच करीब 2 से 3 किलोमीटर का फासला है। 12. भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा गुलाल से होली बंगाल के भवानीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा गुलाल से जमकर होली खेली। भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी से मुकाबला है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 13. बंगाल में TMC नेता पर हमला, शर्ट फाड़ी बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा टाउन ब्लॉक के TMC अध्यक्ष बिशु धर पर काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते समय हमला किया गया। आरोप है कि यह हमला BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया। हमालवरों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। 14. दिल्ली भाजपा हेडक्वार्टर पर जलेबी बनी दिल्ली स्थित BJP हेडक्वार्टर में काउंटिंग शुरू होते ही जश्न की तैयारियां दिखने लगीं। यहां कार्यकर्ताओं ने जलेबी बनानी शुरू कर दी। पार्टी असम में बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और पश्चिम बंगाल में बढ़त बनाए हुए है। 15. DMK ऑफिस से टेंट हटाए गए चेन्नई में DMK पार्टी के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवलयम में टेंट हटाए, क्योंकि रुझानों में पार्टी तीसरे स्थान पर खिसकती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में TVK नंबर बन और AIADMK दूसरे नंबर की पार्टी बनी है। 16. दिल्ली में बैंड-बाजे के साथ भाजपा का जश्न दिल्ली में भाजपा हेडक्वार्टर पर अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। बैंड-बाजे की टीम पहुंच गई है। शाम 7 बजे PM मोदी यहां पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से शाम 5 बजे तक जुटने को कहा गया है। 17. असम में महिलाओं ने डांस किया असम में भाजपा ऑफिस के बाहर महिलाएं पारंपरिक मेखला साड़ी में पहुंची और डांस किया। लोगों ने ‘जय श्री राम’ और भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए। 18. सिलिगुड़ी में BJP कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाए बंगाल के सिलिगुड़ी में भाजपा ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने यहां एक-दूसरे को भगवा रंग के अबीर-गुलाल लगाए और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। 19. केरलम में बढ़त को लेकर कांग्रेस का जश्न दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर पर जश्न शुरू हो गया है। केरलम में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। UDF ने दोपहर 12 बजे तक आंकड़ों में बहुमत पार कर लिया है। 20. तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस हेडक्वार्डर पर केक कटे केरलम के तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर में केक काटकर जश्न मनाया गया। इसमें पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ और नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश शामिल हुए। 21. गौरव गोगोई काउंटिंग के दौरान निराश दिखे असम में मतगणना के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और जोरहाट से उम्मीदवार गौरव गोगोई अपनी सीट से हार गए। काउंटिंग के दौरान उनके चेहरे पर निराशा दिखी। 22. असम BJP ऑफिस पर भजन-कीर्तन असम में भाजपा सरकार की फिर से वापसी होती दिख रही है। गुवाहाटी स्थित भाजपा ऑफिस में भजन-कीर्तन के साथ जीत का जश्न मनाया गया। 23. TVK चीफ के घर की सुरक्षा बढ़ी TVK प्रमुख विजय के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रुझानों में पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में समर्थक विजय के घर के बाहर जुटने लगे, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। 24. आसनसोल के TMC ऑफिस में आगजनी बंगाल के आसनसोल में बाराबनी और जामुड़िया इलाकों में TMC के ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। भाजपा पर आग लगाने का आरोप है। इसके अलावा आसनसोल में एक TMC कैंप ऑफिस में भी तोड़फोड़ हुई। 25. मनोज तिवारी ने रसगुल्ला थीम का केक काटा बंगाल में भाजपा के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली स्थित अपने घर पर जश्न मनाया। उन्होंने रसगुल्ला थीम वाला खास केक काटकर खुशी जाहिर की। 5 राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान भी कई ऐसे नजारे दिखे, जो चर्चा में रहे। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई, तो राहुल गांधी केरलम में साइकिल से घूमे। ममता ने सब्जी खरीदी। 51 दिन चले कैंपेन के 8 सबसे चर्चित मोमेंट्स… -------------------------------- विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार: 6% वोट बढ़ने से 115 सीटों का फायदा, TMC को इतना ही नुकसान रुझानों में तमिलनाडु में उलटफेर, TVK नंबर वन पार्टी; केरलम में कांग्रेस, असम में BJP की सरकार बारामती से अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आगे: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 सीटों पर काउंटिंग
    Click here to Read more
    Prev Article
    भवानीपुर में ममता 6000 वोट से पीछे, सुवेंदु आगे:ममता स्ट्रॉन्गरूम से निकलकर बोलीं- मुझे मारा, धक्का दिया; दोबारा काउंटिंग हो
    Next Article
    तीन वनकर्मियों का शिकार करने वाले बाघ 'विक्रम' की मौत:21 साल जीवित रहकर बनाया रिकॉर्ड, 7 साल तक कॉर्बेट के रेस्क्यू सेंटर में कैद रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment