Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ:ममता-अभिषेक की सुरक्षा हटाई; विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश किया, कांग्रेस का समर्थन

    13 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बताया कि 8 मई को विधानसभा सदस्यों की बैठक होगी। वहीं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास समेत कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा हटा दी गई। हालांकि उन्हें पहले की तरह Z-कैटेगरी सुरक्षा मिलती रहेगी। तमिलनाडु में TVK चीफ विजय बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने TVK हेडक्वार्टर जाकर विजय को समर्थन पत्र सौंपा। इसके साथ ही कांग्रेस ने DMK से सालों पुराना गठबंधन भी तोड़ दिया है। संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर फायरिंग, बम से भरा बैग मिला नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। हिंसा के बाद की तस्वीरें… तमिलनाडु में TVK के कांग्रेस या AIADMK से गठबंधन पर संशय इधर, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी किससे गठबंधन करेगी, इसको लेकर संशय बना हुआ है। कांग्रेस ऑफिशियल तौर पर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। लेकिन TVK और AIADMK के बीच भी गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हैं। TVK नेता एन. आनंद ने बुधवार सुबह AIADMK चीफ एडप्पादी के. पलानीस्वामी से उनके चेन्नई स्थित आवास पर मुलाकात की थी। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। सरकार बनाने के लिए 118 विधायक चाहिए। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़नी होगी, यानी TVK के पास 107 सीटें ही रहेंगी। कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में TVK को 11 विधायक और चाहिए। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi और शेख MBZ की दोस्ती का असर, Defence Pact से West Asia में बदलेगा Power Balance
    Next Article
    क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे:2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार कर नंबर 'TN 07 CM 2026'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment