Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर हमला:मुर्शिदाबाद में पथराव, लाठीचार्ज, हुमायूं कबीर समर्थक TMC कार्यकर्ताओं से भिड़े

    11 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में फर्स्ट फेज की 152 सीटों पर और तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक बंगाल में 41.11% और तमिलनाडु में 37.56% वोटिंग हुई। बंगाल में कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। कई जगह EVM खराब होने की शिकायत भी आई हैं। दिनाजपुर में भाजपा प्रत्याशी पर हमले की खबर आ रही है। दिनाजपुर के कुमारगंज में भाजपा प्रत्याशी पर हमले की खबर आ रही है। मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसके बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ हुमायूं कबीर सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ गुंडागर्दी कर रही है। हमारे समर्थकों के साथ मारपीट की जा रही है। सिलीगुड़ी में भी वोटिंग के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। मुर्शिदाबाद में हुए बवाल की 3 तस्वीरें… वहीं मालदा के एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से हंगामा हो गया। लोगों ने चुनाव अधिकारी को घेर लिया और आपत्ति जताई। इस बीच पूरे राज्य में सुबह से पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें दिख रही हैं। यहां महिलाओं की संख्या ज्यादा है। ऐसा ही हाल तमिलनाडु में देखा जा रहा है। चेन्नई में एक्टर अजित कुमार और TVK चीफ विजय वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे बूथ के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगाल में मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है। यहां के बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव मॉनीटरिंग) के जरिए चुनाव आयोग निगरानी कर रहा है। राज्य की बाकी 142 सीटों पर दूसरे फेज में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजा 4 मई को आएगा। विधानसभा चुनाव से जुड़ी 6 तस्वीरें… पिछले 2 चुनाव में बंगाल में 80% से ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran US War: ईरान ने अमेरिका के छुड़ाएं पसीने? होर्मुज नाकेबंदी के बीच आखिर ट्रंप के नौसेना अधिकारी का क्यों गिरा विकेट
    Next Article
    UP-राजस्थान में ठंडक के लिए सड़कों पर पानी की फुहार:ओडिशा का झारसुगुड़ा देश में सबसे गर्म, पारा 44.6°, दोपहर में जनगणना का काम रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment