Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव:पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी; लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद हंगामा

    8 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों के वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। हिंसा से जुड़ी 7 तस्वीरें इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात तनाव के बाद इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के डिप्टी कमिश्नर वीजी सतीश पसुमार्थी ने कहा- अब स्थिति कंट्रोल में है। CCTV फुटेज की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं 6 मई: सुवेंदु के पीए की हत्या बंगाल चुनाव के रिजल्ट के दो दिन बाद ही 6 मई को नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त रथ स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 5 मई: TMC ऑफिस में तोड़फोड़, लेनिन की प्रतिमा तोड़ी 23 अप्रैल: फर्स्ट फेज के मतदान के दौरान 5 जगह हंगामा सीएम बनने के बाद सुवेंदु के 5 बड़े फैसले ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल सरकार ने स्कूलों में वंदे मातरम अनिवार्य किया: असेंबली में सबको गाना होगा; गोहत्या पर नया नोटिस- बिना फिटनेस सर्टिफिकेट काटने पर रोक पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की असेंबली में 'वन्दे मातरम' को अनिवार्य कर दिया है। सभी स्टूटेंट्स को इसमें शामिल होना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आज आपके जेट विमानों ने मुझे एस्कॉर्ट किया, यह सम्मान...', PM मोदी ने UAE पर हमले को बताया 'अस्वीकार्य', बोले- भारत हरसंभव मदद को तैयार
    Next Article
    ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment