Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल जीत के जश्न में पूरे देश में बंटी झालमुड़ी:कानपुर बीजेपी अध्यक्ष बोले- इस युगपरिवर्तन में कानपुर की धरती का भी योगदान, 5000 पैकेट वितरित किए

    2 hours ago

    1

    0

    बंगाल विधानसभा चुनाव की जीत के जश्न में लड्डू की जगह हर तरफ झालमूड़ी खाई और खिलाई जा रही है। कानपुर में भी कल से विभिन्न क्षेत्रों में बीजेपी झालमूड़ी वितरण का कार्यक्रम कर रही है। मंगलवार को बादशाही नाका में भी झालमूड़ी वितरण करने बीजेपी जिला अध्यक्ष एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बंगाल की जीत में कानपुर की धरती का भी योगदान रहा है। इस जीत को इतिहास में दर्ज किया जाएगा। शहर में बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी कुलदीप कठेरिया ने झालमूड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी में लोगों को झालमूड़ी खिलाई जा रही है। इस बार जीत की खुशी हम लड्डू बांटकर नहीं, बल्कि झालमूड़ी खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित और सांसद रमेश अवस्थी के भाई दिनेश अवस्थी पहुंचे। यहां पहले जीत की खुशी में एक-दूसरे को झालमूड़ी खिलाई, फिर करीब 5000 पैकेट झालमूड़ी लोगों को वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे युग परिवर्तन की तरह हैं, जीत का दिन सौभाग्य का दिन रहा। पीएम मोदी जी जहां भी हाथ रख दें, वह सोना हो जाता है। इसी तरह एक छोटी सी चीज झालमूड़ी भी बड़ी बन जाती है। जैसे उन्होंने एक छोटी सी झालमूड़ी की दुकान पर जाकर झालमूड़ी खाई, उससे वह एक अलग व्यंजन बन गया। जिस तरह से पूरे देश में झालमूड़ी बांटी जा रही है, उससे लगता है कि कहीं न कहीं इसकी कमी हो गई है। इस जीत में नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और सुनील बंसल के साथ-साथ कानपुर की धरती का भी योगदान है। सांसद रमेश अवस्थी 50 दिन से भी ज्यादा समय के लिए बंगाल में रहे। वहां रैली, रोड शो और 50 से ज्यादा विधानसभा की जिम्मेदारी निभाई। इससे कानपुर का नाम भी बंगाल की इस ऐतिहासिक जीत में दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष (उत्तरी) अनिल दीक्षित जी, सह कोषाध्यक्ष शैल शुक्ला, सांसद के भाई दिनेश अवस्थी , चंद्रकांत द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष नीता मिश्रा एवं राजकुमार दिवाकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारीगण सुमित गुप्ता (अप्पू भाई), श्री अभिषेक जैन जी (आशु), लाला अग्निहोत्री, पप्पू अग्निहोत्री जी, दिव्यांग जैन, मनोज गुप्ता जी, तरुण त्रिवेदी, शेखर गुप्ता, गौरव सोनकर, नरेंद्र गुप्ता, टोनी अग्रवाल, श्याम गुप्ता एवं पवन गुप्ता दीपक मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जुआ-सट्टेबाजी का वीडियो:SHO के चालक-हमराही पर संरक्षण के आरोप, पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल
    Next Article
    हरदोई में प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद भैसटा नदी की अनदेखी:सफाई शुरू न होने से बाढ़ का खतरा, ग्रामीण गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment