Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल - असम की जीत पर जयश्रीराम से गूंजी अयोध्या:बांटे गये जीत के लड्डू, आतिशबाजी व ढोल नगाड़ो के बीच बना उत्सव का माहौल

    4 hours ago

    2

    0

    बंगाल व असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। महंत राजू दास हनुमानगढ़ी ने संतों के साथ पटाखे जलाकर खुशी जताई।उन्होंने कहा कि सनातन के उगते सूरत को अब कोई नहीं रोक पाएगा। भारत ही नहीं पूरे विश्व में सनातन संस्कृति छाती जा रही है। कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देर तक बना रहा। इस दौरान जय श्री राम , भारत माता की जय, वंदे मातरम्क, के जय घोष से परिवेश गुंजायमान हो गया। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब स्थिर, पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है। बंगाल की जनता ने वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के सुशासन को स्वीकार किया है। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि बंगाल और असम की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जो सुशासन और विकास की नई दिशा तय करेगी। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है कि भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद और विकास की विचारधारा की विजय बताते हुए कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की विजय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर—को जनता ने सराहा है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमला शंकर पाण्डेय, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, रवि सिंह, शिवम् शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अखण्ड सिंह डिम्पल, कृष्ण कुमार पांडेय जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, शिवम सिंह,अशोक कसौधन, करुणाकर पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, बाल कृष्ण वैश्य, हरभजन गौड, अरविंद सिंह, मनोज बर्मा, सुशील मिश्रा, अमित कुमार मिश्र, रवि सोनकर, शशि प्रताप सिंह, हेमंत जायसवाल, सर्वज्ञ सिंह, बब्लू मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, ओमिश अग्रहरि सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत:शादी में जाते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
    Next Article
    पीलीभीत में आंधी-बारिश से ईंट भट्ठे की चिमनी गिरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, लाखों का हुआ नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment