Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएचयू के IMS गोदाम में लगी आग:पास में क्लास चल रही थी, छात्रों को बाहर निकाला गया

    3 hours ago

    1

    0

    काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईएमएस परिसर में शनिवार को गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तार में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी, उसके पास ही छात्रों की क्लास चल रही थी। स्थिति को देखते हुए सभी छात्रों को तुरंत बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जिस गोदाम में आग लगी, वहां रंग-रोगन से जुड़ा सामान रखा हुआ था। साथ ही दो से तीन सिलेंडर भी रखे थे, जिससे खतरा और बढ़ गया। सूचना मिलते ही करीब 10 मिनट के अंदर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। देखिए 3 तस्वीरें…. बिजली काटकर शुरू किया गया बचाव विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत पूरे इलाके की बिजली कटवाई और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आईएमएस के डायरेक्टर भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर सामान बाहर निकलवाया। डायरेक्टर ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ सिद्धांत दर्शन के पीछे गोदाम में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि घटना में केवल सामान को नुकसान हुआ है, कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और बीएचयू के सुरक्षाकर्मी मौके पर जुटे रहे। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में सरकारी गाड़ी में दिखा पालतू कुत्ता:बिजली विभाग की बोलेरो पर सवाल, वीडियो आया सामने
    Next Article
    हिंदू युवा वाहिनी के नेता के बेटे की मौत:महाराजगंज में शव रेलवे ट्रैक पर मिला, शरीर पर चोट के निशान; परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment