Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दी:मेरठ में भाई से फोन पर झगड़ा हुआ, गुस्से में जांघ पर वार किया

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक बॉडी बिल्डर ने खुद को चाकू मारकर जान दे दी। ट्रेनर अपने बड़े भाई इमरान से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। कॉल कटते ही उसने घर में रखा चाकू उठाया। अपनी जांघ में तेजी से वार किया। वार इतना तेज था कि चाकू सीधे जांघ को चीरते हुए अंदर नस को काटता चला गया। तेजी से खून बहने लगा। घरवाले उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के ही ले गए। जहां शाम 4 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। घरवाले मामले में पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। घटना इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला लावड़ के रहने वाले अलीहसन के 6 बेटे थे। इसमें सबसे छोटे बेटे की 3 साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। 5वें नंबर का बेटा सलमान था। सलमान का लावड़ में ही अपना पोलेट्री फार्म है। इसके साथ ही सलमान (28) बॉडी बिल्डर था। 4 साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की आयशा से हुई थी। उसके एक बेटा एक बेटी हैं। एक ही घर में अलीहसन अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा काम से बाहर गया था। गुरुवार सुबह सलमान अपने कमरे में बच्चों के साथ लेटा था। पत्नी कमरे से बाहर कुछ काम कर रही थी। तभी सलमान की बात फोन पर अपने बड़े भाई इमरान से हो रही थी। बातों-बातों में भाइयों में किसी बात पर विवाद हो गया। झगड़े की वजह क्या थी ये कोई भी बताने को तैयार नहीं है। सबसे पहले पत्नी ने देखा तो चिल्लाई इसके बाद सलमान ने घर में रखा चाकू उठाया और तेजी से अपनी जांघ में मार लिया। चाकू जांघ में गहराई तक लग गया। पूरे कमरे में खून फैल गया। सबसे पहले पत्नी आयशा ने पति को खून से लथपथ देखा। वो चिल्लाई, बाकी घरवालों को बुलाया। चीख सुनकर बाकी लोग भी कमरे में पहुंचे। देखा तो सलमान खून से लाल हो चुका था। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा घरवाले तुरंत घायल हालत में सलमान को पास ही एसडीएस ग्लोबल अस्पताल लेकर गए। जहां उसे भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया। डॉक्टर शाम 4 बजे तक सलमान का इलाज करते रहे, लेकिन कट गहरा होने के कारण खून का रिसाव नहीं रुका। एक्सेस ब्लीडिंग के चलते शाम को सलमान ने दम तोड़ दिया। वैटलॉस कर बॉडी बनाने की वजह से सीधे नस में लगा चाकू सलमान के दोस्तों ने बताया- सलमान को बॉडी बिल्डिंग का शौक था। वो अपने सोशल मीडिया पर भी इसी तरह के वीडियो शेयर करता था। रोजाना जिम जाता था। सालों से यही उसका रुटीन था। उसने बॉडी बिल्डिंग की तमाम प्रतियोगिताएं भी जीती हुई थीं। पिछले कुछ समय से उसने अपना वेटलॉस किया था। एब्स बनाने के लिए वो वेटलॉस भी कर रहा था। उसकी बॉडी काफी स्ट्रांग और टोन थी। इसके कारण जैसे ही उसने खुद को चाकू मारे तो चाकू 3 इंच अंदर घुसा। नस में लगा और नस फट गई। अगर सामान्य शरीर होता तो इतनी गहराई तक कट लगना आसान नहीं है। लेकिन टोंड बॉडी की वजह से कट सीधे नस में लगा और खून नहीं रुक पाया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जिम बॉडी में अधिक गहरा होता है घाव मेडिकल साइंस के अनुसार, जिम बॉडी वाले व्यक्ति को चाकू का घाव जल्दी और गहरा लगने की संभावना अधिक होती है। जबकि मोटे लोगों में वसा (fat) की परत सुरक्षात्मक कवच का काम कर सकती हैं। जिम बॉडी में सख्त मांसपेशियां और कम चर्बी होने के कारण चाकू आसानी से अंदरूनी अंगों तक पहुंच सकता है। National Institutes of Health (NIH) के एक अध्ययन के अनुसार, मोटापा चाकू या तेजधार वाले हथियारों से लगी चोटों से बचाव में काफी हद तक काम करता है। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया- युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है और कार्रवाई से इनकार किया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी, आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले-ईरान ने गिफ्ट में 8 तेल टैंकर गुजरने दिए:इन पर पाकिस्तानी झंडा लगा था, बाद में माफी मांगते हुए 2 टैंकर और भेजे
    Next Article
    बोतल में पेट्रोल न दिए जाने का सख्त आदेश:वाराणसी के पेट्रोल पंपों पर जिला प्रशासन ने लगाया बैनर, हर कोई फुल करा रहा टंकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment