Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे के सीने से घुसकर गले के आरपार हुआ सरिया:बुलंदशहर में खेलते समय पिलर पर गिरा बच्चा, गैस कटर से सरिया काटकर अलग किया गया

    6 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया, इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान से अपनी बॉल उठाने गया था, उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर के ऊपर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। बच्चे के गले और सीने से सरिया आर-पार था, लेकिन न तो खून निकल रहा था और न ही बच्चे को कोई दिक्कत हो रही थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कोतवाली देहात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में राजकुमार परिवार के साथ रहते हैं और वायरिंग का काम करते हैं। घर पर पत्नी के अलावा तीन बच्चे दिव्यांश, ऋषभ (10) और बेटी वंदना है। ऋषभ तीसरी क्लास में पढ़ाई कर रहा है। आज सुबह ईद छुट्‌टी होने पर गली में कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। ऋषभ भी अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। खेलते समय बॉल एक निर्माणाधीन मकान के अंदर चली गई। ऋषभ (10) पुत्र राजकुमार गेंद उठाने के लिए मकान के अंदर गया। भागने के चक्कर में बच्चे का पैर फिसला और वह पिलर से निकल रही सरिया के ऊपर मुंह के बल गिर गया। बाकी बच्चों ने जैसे ही देखा तो शोर मचाया। घटना के समय बच्चे के पिता मंदिर गए थे, जबकि मां अनीता घर के काम में व्यस्त थी। शोर सुनकर मां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्‌ठे हो गए। गैस कटकर से सरिया काटा गया सरिया बच्चे सीने से गले को पार करते हुए निकल गया था। तुरंत गैस कटर मंगाकर सरिया के नीचे के भाग को सावधानी से अलग किया गया। बच्चे के शरीर में करीब 4 फीट लंबा सरिया घुसा था। जिसका कुछ भाग शरीर के अंदर और बाकी बाहर था, लेकिन जरा भी खून नहीं निकल रहा था। बच्चा पूरी तरह से बात कर रहा था। घर वाले फंसे हुए सरिये के साथ बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से बच्चे को दिल्ली के लिए रेफर किया गया। सफदरगंज हॉस्पिटल में सरिया निकालने के लिए बच्चे का ऑपरेशन किया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि बच्चे के सरिया सीने से गले तक पार हुआ था। लेकिन वह होश में था। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रेफर किया गया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट:मैनेजर के ड्राइवर की मौत, छत उड़ गई; 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका झांसी में इंडो गल्फ फैक्ट्री (बारुद फैक्ट्री) में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। कुछ देर बाद मैनेजर स्टाफ के साथ अंदर गए। तभी दोबारा तेज धमाका हुआ। इस दौरान भारी चीज मैनेजर के ड्राइवर के सिर में जा लगी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका में खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका:IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment