Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबर सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे:प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में खेलेंगे, पाकिस्तान बोर्ड से खुद किया था रिक्वेस्ट

    18 hours ago

    2

    0

    पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम सात साल बाद डोमेस्टिक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लौटेंगे। वह जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 टूर्नामेंट में ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के लिए खेलेंगे। बाबर को OGDCL ने गेस्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया है। उन्होंने लंबे फॉर्मेट की लय बनाए रखने के लिए PCB से टीम में शामिल करने का अनुरोध किया था। 2022 के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया बाबर ने दिसंबर 2022 के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उनका टेस्ट औसत 2023 से 30.43 रहा है। उन्होंने इस दौरान 39 पारियों में सिर्फ आठ अर्धशतक लगाए हैं। इनमें से चार अर्धशतक उनके पिछले पांच टेस्ट में आए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 88 रन है, जो उन्होंने पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बनाया था। 19 में खेला था आखिरी घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खराब फॉर्म के बावजूद बाबर आजम घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट से दूर रहे। पिछले सप्ताह PCB ने इस सीजन की प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी और प्रेसिडेंट्स कप के लिए टीमों का ऐलान किया था। बाबर को किसी भी टीम में जगह नहीं मिली। बाबर ने आखिरी बार 2019 में घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खेला था। तब वह अब बंद हो चुकी सेंट्रल पंजाब टीम के कप्तान थे। सेंट्रल पंजाब ने फाइनल में नॉर्दर्न को हराकर कायदे-आजम ट्रॉफी जीती थी। उस सीजन बाबर का यह सिर्फ दूसरा घरेलू फर्स्ट क्लास मैच था। 2015 के बाद 2019 उनका पहला और इकलौता सीजन था, जब उन्होंने एक से ज्यादा घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खेले। घरेलू क्रिकेट खेलने की वजह बाबर का घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का फैसला इस सीजन प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों के खेलने के बाद आया है। इनमें शाहीन शाह अफरीदी और सलमान आगा के नाम शामिल हैं। पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट और ICC टूर्नामेंट में हाल के खराब प्रदर्शन के बाद रेगुलर खिलाड़ियों के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट खेलने की मांग उठती रही है। डोमेस्टिक मैच खेलना जरूरी PCB के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों के लिए घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना जरूरी है। कैटेगरी A में शामिल टेस्ट प्लेयर्स को साल में कम से कम 6 फर्स्ट क्लास मैच खेलने होते हैं। वहीं, कैटेगरी AB के टेस्ट और ODI खिलाड़ियों को कम से कम 4 मैच खेलना जरूरी है। BC कैटेगरी के व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों के लिए कम से कम 2 मैच है। पाकिस्तान फिलहाल ICC टेस्ट रैंकिंग में 9वें नंबर पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की 9 टीमों की तालिका में भी पाकिस्तान सबसे नीचे है। ---------------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब-वहाब हट सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद बड़े बदलाव में जुट गया है। बोर्ड 7 खिलाड़ी और चीफ कोच सरफराज अहमद को सीरीज के बीच में ही हटा चुका है। अब सीनियर सिलेक्टर आकिब जावेद भी हटाए जा सकते हैं। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीफ कोच के बाद सिलेक्टर हटाने की तैयारी में पाकिस्तान:आकिब और वहाब हटाए जा सकते हैं, इंग्लैंड से टेस्ट में क्लीन स्वीप का असर
    Next Article
    वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे युवा प्लेयर्स भिड़ेंगे:गुकेश 20 तो सिंदारोव 19 साल के; 22 नवंबर से 12 दिसंबर तक जेनेवा में मुकाबला होगा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment