Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bangladesh में Awami League के बंद पर हिंसा, Muhammad Yunus के पैतृक घर में आगजनी

    3 hours from now

    2

    0

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बृहस्पतिवार तड़के कई जगहों पर बम धमाके हुए, जबकि चटगांव में पूर्व की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग लगा दी गई। यह अशांति पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी अवामी लीग की ओर से बृहस्पतिवार को देशव्यापी ‘‘लॉकडाउन के आह्वान के बाद हुई। हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस ने देश की कमान संभाली थी और उनकी अंतरिम सरकार ने अवामी लीग को भंग कर दिया था।पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इन घटनाओं में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बावजूद ढाका में कई जगहों पर बम विस्फोट, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। अज्ञात उपद्रवियों ने चटगांव के पांचलाइश इलाके में यूनुस के पैतृक घर में आग लगा दी।इससे पहले बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं को भी आग के हवाले कर दिया गया था। अखबारों की खबरों के अनुसार, बुधवार रात प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमला किया या उन्हें आग लगा दी। माना जा रहा है कि ये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री तारिक रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से जुड़े थे।पुलिस ने बताया कि उसने रातभर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए रखी और राजधानी के प्रमुख फ्लाईओवरों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की। वहीं, अधिकारियों को शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर वाहनों की जांच करते तथा संदिग्ध वाहनों के चालकों और मोटरसाइकिल सवारों से पूछताछ करते देखा गया। अवामी लीग ने इस लॉकडाउन का आह्वान ऐसे समय किया है, जब पिछले साल एक विशेष न्यायाधिकरण ने हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मुकदमा चलाकर मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।लॉकडाउन का आह्वान उसी फैसले के एक साल पूरे होने के मौके पर किया गया। हसीना (79) पांच अगस्त, 2024 को बांग्लादेश से भागने के बाद से भारत में रह रही हैं। उस समय छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन को जुलाई विद्रोह कहा गया था, जिसके कारण उनकी सरकार गिर गई थी।बांग्लादेश भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हजारों जवानों को तैनात किया गया है। इनमें दक्षिण-पश्चिमी गोपालगंज जिला भी शामिल है, जो हसीना का जन्म स्थान है।‘बीडीन्यूज24’ के अनुसार, लॉकडाउन से पहले ढाका में 24 घंटे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 565 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए प्रमुख लोगों में हसीना मंत्रिमंडल के पूर्व शिक्षा मंत्री नूरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं। उन्हें बुधवार आधी रात को उनके ढाका स्थित आवास से हिरासत में लिया गया।प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने बुधवार रात ‘‘लोकतांत्रिक ताकतों’’ से अवामी लीग की ‘‘वापसी’’ को रोकने के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने अवामी लीग को ‘‘आतंकवादी संगठन’’ और ‘‘गिरी हुई, पराजित तथा सत्ता से बेदखल फासीवादी ताकत’’ करार दिया और उसे निर्णायक रूप से हराने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया। ‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, रहमान ने बीएनपी सांसदों से कहा कि वे अवामी लीग के कार्यकर्ताओं से निपटने के लिए केवल सरकारी मशीनरी या प्रशासन पर निर्भर न रहें, बल्कि पार्टी के जमीनी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करें।पुलिस ने बताया कि पश्चिमी नाराइल जिले में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने बीएनपी की एक सड़क रैली पर हमला किया, जिसमें सत्तारूढ़ दल के दो स्थानीय नेता मारे गए। इसके अलावा, मंगलवार और बुधवार रात दक्षिण-पश्चिमी फरीदपुर और पिरोजपुर जिलों में हुई हिंसा में एक स्थानीय बीएनपी नेता और एक परिवहन कर्मचारी की भी मौत हो गई। मीडिया की खबरों के अनुसार, बीएनपी के कम से कम दो कार्यालयों और एक नेता के घर को आग लगा दी गई।इसके मुकाबले, पिछले दो दिनों में बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में अवामी लीग के कम से कम दो पार्टी कार्यालयों और प्रतिबंधित दल के नेताओं की पांच संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान देश के 64 प्रशासनिक जिलों में से 28 में कई बम विस्फोट हुए और वाहनों को आग लगा दी गई। हालांकि, पिछले दो दिनों में गुपचुप तरीके से यूनुस के घर और उनके ग्रामीण बैंक की शाखाओं को निशाना बनाया जाना एक नया घटनाक्रम प्रतीत होता है।हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद यूनुस ने देश की कमान संभाली थी। उनकी अंतरिम सरकार ने अवामी लीग को भंग कर दिया और उसके हजारों नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। इनमें से अधिकतर पर सामूहिक हत्या जैसे अस्पष्ट या साबित करने में मुश्किल आरोप लगाए गए।यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान के ढाका के धानमंडी स्थित आवास को उनके कथित समर्थकों ने कई चरणों में आग लगाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। इन लोगों ने 1971 के मुक्ति संग्राम से जुड़े कई ऐतिहासिक स्मारकों को भी गिरा दिया था। इस मुक्ति संग्राम का नेतृत्व अवामी लीग ने किया था।हालांकि, इस साल जुलाई से राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता गया। उस समय हसीना ने पहली बार घोषणा की थी कि मौत की सजा सुनाए जाने के बावजूद वह दिसंबर में स्वेच्छा से भारत से अपने देश लौटना चाहती हैं, ताकि कानूनी प्रक्रिया का सामना कर सकें। वहीं, बांग्लादेश सरकार नयी दिल्ली के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत उनके प्रत्यर्पण पर जोर देती रही।इसी महीने की शुरुआत में हसीना ने ‘‘हर हाल में’’ दिसंबर में स्वदेश लौटने की अपनी घोषणा दोहराई। इसके बाद हिंसा की नई घटनाएं शुरू हो गईं। शुरुआत में यह हिंसा उनके दक्षिण-पश्चिमी गृह उपजिला तुंगीपाड़ा में भड़की, जहां मंगलवार को अवामी लीग का समर्थक होने के संदेह में दर्जनों युवाओं को गिरफ्तार किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Haiti President Jovenel Moise हत्याकांड की साजिश में पादरी Christian Sanon दोषी करार
    Next Article
    Florida में पानी की सतह के बेहद पास उड़ते समय गिरा था Helicopter, NTSB जांच में खुलासा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment