Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुआ के हाथों में भतीजी की तड़प-तड़प कर मौत:ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर किया हंगामा, भाग रहे डंफर चालक को पुलिस ने पकड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में थाना अछनेरा स्थित रुनकता गोपऊ मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। इसमें सड़क पार कर रही 5 वर्षीय बच्ची की डंफर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा कर करीब दो घंटे तक हंगामा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इसके बाद परिजनों ने सड़क से शव को हटाया। मामला थाना अछनेरा का है। पिता पुष्पेंद्र ने बताया-बेटी उन्नती की बुआ सड़क पार कंडे थाप रही थी। बेटी सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी। इसके बाद वो सड़क पार कर बुआ के पास जा रही थी, तभी रुनकता की ओर से आ रहा फिरोजाबाद नंबर डंफर ने बेटी को टक्कर मार दी। डंफर काफी स्पीड से आ रहा था। जिससे उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मेरी दो बेटी है, जिसका एक्सीडेंट हुआ है उसका नाम उन्नती था, इसकी उम्र 5 साल है। इससे एक छोटी बेटी भी पूर्वी जिसकी उम्र 2 साल है। बुआ ने बताया- मैं सड़क के उस पार कंडे थाप रही थी। इसी दौरान भतीजी मेरे पास आने को हुई। मेने उससे मना भी किया गाड़ी चल रही है। लेकिन वो नहीं मानी और सड़क पार करते समय तेज ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी तौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे मौके पर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दी। पुलिस के आश्वासन पर सड़क से हटाया शव सड़क हादसे के बाद गांव के लोगों ने जाम लगा कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि टोल बचाने के लिए यहां से बड़ी संख्या में वाहन निकलते है। जिसकी वजह से इस सड़क पर आए दिन घटनाए होती है। सबसे पहले यहां बैरिकेडिंग की जाए। जिससे हादसे न हो। इसके अलावा पीड़ित परिवार को उचीत मुआवजा दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क पर लगा जाम खुलवाया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर की फ्री लाइब्रेरी से 72 युवाओं को मिली सफलता:26 को सरकारी नौकरी, 46 ने NEET-JEE में किया क्वालीफाई
    Next Article
    VIDEO: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए फूट- फूटकर रोए सचिन तेंदुलकर, नम आंखों से पूर्व क्रिकेटर ने दी विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment