Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 30 मिनट तक तड़पते रहे

    7 hours ago

    2

    0

    जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। 30 मिनट तक कार में ही तड़पते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार के गेट काटकर घायलों को बाहर निकाला। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर शहर से 55 किमी दूर कालपी में हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। श्रद्धालुओं ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिस वजह से एयरबैग भी नहीं खुले। इसी कारण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- मरीज 10 मिनट तक एम्बुलेंस में तड़पते रहे ललितपुर के महरौनी के रहने वाले शशिकांत तिवारी (49) अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। कार में 10 लोग सवार थे। सोमवार तड़के दर्शन के बाद कार से लौट रहे थे। सुबह 6 बजे जैसे ही उनकी कार कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास पहुंची, ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे टवेरा अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे। देखा तो कार में लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गैस कटर मंगवाया। इसके बाद कार के दरवाजे काटे गए और सभी को बाहर निकाला गया। तब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने 6 लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। लेकिन वहां वार्ड बॉय मौजूद नहीं था। मरीज करीब 10 मिनट तक एम्बुलेंस में ही तड़पते रहे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। यहां दो और लोगों की मौत हो गई। बाकी 4 को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया गया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया- महरौनी के रहने वाले श्रद्धालु 30 अप्रैल को राम-जानकी मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान कुछ मूर्तियां खंडित हो गई थीं, जिनका विधि-विधान से विसर्जन किया जाना था। इसी मामले में 2 मई की शाम 10 श्रद्धालु अयोध्या आए थे। सरयू नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। 4 मई की सुबह ललितपुर के लिए लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे में मरने वालों की पहचान शशिकांत त्रिपाठी, कृष्णकांत नायक, दीपक तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज भोंडले और देशराज नामदेव के रूप में हुई है। घायलों में हरिमोहन, अंशुल, शिवानंद और भूषण तिवारी शामिल हैं। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां और 4 बच्चों का हत्यारोपी एनकाउंटर में ढेर:अंबेडकरनगर में बच्चों को ईंट से कुचलकर मारा, मां की लाश घर से 100 मी. दूर मिली थी यूपी के अंबेडकरनगर में मां और 4 बच्चों की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी आमिर और पुलिस के बीच सोमवार सुबह 5 बजे नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर (19) भागने की फिराक में है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वोटों के गिनती के बीच गौरव गोगोई का बयान, EVM पर कही ये बात
    Next Article
    रक्षा मंत्री बोले- डिफेंस की तरह नॉलेज कॉरिडोर तैयार करें:प्रयागराज में राजनाथ सिंह ने कहा- हमें सरप्राइज एलिमेंट पर प्रो-एक्टिव होकर काम करना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment