Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवती से छेड़छाड़ करने वाला युवक अरेस्ट:विरोध करने पर युवती की चारपाई पलटी, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा

    3 hours ago

    2

    0

    अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब युवती अपने घर में अकेली सो रही थी। गांव के एक युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पड़ोस में एक शादी समारोह में गई हुई थी। वह घर पर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक, जो अपनी ननिहाल में रहता है, मौके का फायदा उठाकर उसके घर में घुस आया। युवक ने चारपाई पर पहुंचकर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर चारपाई पलट दी। इससे युवती नीचे गिर गई और उसके बाएं हाथ की कलाई में चोट आ गई। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद उसकी मां भी वापस आ गई, जिसे पूरी घटना की जानकारी दी गई। शुरुआत में लोकलाज के कारण पीड़िता ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, आरोपी युवक द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में मामला दर्ज कराया। थानाप्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान से 7 लाख का सामान चोरी:सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए पांच अज्ञात चोर, सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    बहराइच में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार:मुकदमे से नाम हटाने के बदले मांगी थी 10 हजार रुपए की घूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment