Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक की हत्या, परिजनों का आरोप:आपसी रंजिश में ट्राली से कुचल वारदात ,को दिया गया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के बेसिंग गांव में मंगलवार को 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। घटना गांव के पास स्थित ‘यस मार्का’ ईंट भट्ठे के निकट की है, जो दर्शन नगर रसूलाबाद मार्ग से करीब 150 मीटर अंदर पश्चिम दिशा में स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह भट्ठा पहले ‘गोल्ड मार्क’ के नाम से भी जाना जाता था। परिजनों के मुताबिक राजू दोपहर 11 बजे घर से बाहर निकाला था। इसके बाद 2 बजे सूचना मिली कि वह गांव की सड़क पर पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा गया तो वह मृत्यु था। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते राजू की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि यह सुनियोजित वारदात है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीईओ अयोध्या आशुतोष तिवारी का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इलाके में फैली सनसनी घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 4 गिरफ्तार:क्रूज पर नौकरी का देते झांसा, 150 से ज्यादा से की ठगी, प्रोसेसिंग के नाम पर लेते 55 हजार
    Next Article
    बांके बिहारी मंदिर में गोस्वामियों में हुई मारपीट, VIDEO:भीड़ बेकाबू होने से महिला श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, नहीं सुधर रहीं व्यवस्थाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment