Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में विवाहिता की हत्या का आरोपी:बाल अपचारी बाल सुधार गृह भेजा गया, गला घोटकर की थी हत्या

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 25 वर्षीय विवाहिता की गला घोंटकर हत्या के आरोपी बाल अपचारी को न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया था। यह घटना अयोध्या के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के रेछ गांव की है। बुधवार की सुबह 25 वर्षीय नवविवाहिता किरन पत्नी रमन का शव गांव के बाहर झाड़ियों में मिला था। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि मृतका की सास चंपा देवी ने थाने में सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बहू किरन सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सास चंपा देवी ने अपनी तहरीर में बताया कि किरन पहले भी गांव के एक युवक के साथ चली गई थी और दो महीने बाद वापस लौटी थी। वह युवक किरन पर दोबारा अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था। सास ने उसी युवक पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था। सूचना के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद के अनुसार, आरोपी युवक से पूछताछ की गई जिसमें उसने किरन की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। मृतका किरन का एक 5 वर्षीय बेटा है। उसके पति रमन दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जो घटना के बाद गांव पहुंचे। पत्नी के पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीबीएस कॉलेज में LGBTQIA+ विद्यार्थियों को फ्री एडमिशन:कानपुर में बनेगी ट्रांसजेंडर सेल, क्वीर फाउंडेशन से हुआ एमओयू
    Next Article
    दरांती लेकर खेत में गेहूं काटने बैठे मुरादाबाद के DM:गेहूं की पैदावार का आंकलन करने निकले थे जिलाधिकारी;डीएम को गेहूं काटता देख भीड़ जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment