Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में श्रद्धालुओं से मारपीट:लात-घूंसे और लाठी चली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के रामनगरी में एक बार फिर सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। रामपथ छोटी देवाकाली के पास स्थित मौर्या मिष्ठान के सामने मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति श्रद्धालु के साथ मारपीट करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और लाठी भी घुमाई गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाला व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत किसी छोटी बात को लेकर हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि बीजेपी कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोग मौके पर आकर मामले को शांत कराया। यह पूरा घटनाक्रम अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएचओ कोतवाली पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्यकर्ता की पहचान की जा रही है। यदि कार्यकर्ता दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या:परिजनों ने दी पुलिस को सूचना, पति फरार
    Next Article
    बरहज आंदोलन से पहले सपा जिलाध्यक्ष समेत दो दर्जन नेता:देवरिया पुलिस की देर रात कार्रवाई, जिले की राजनीति गरमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment