Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में श्मशान घाट का रास्ता बदहाल:जलभराव से फिसलकर लोग गिर रहे, बुजुर्ग घायल

    8 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता दिनोंदिन मुश्किल होता जा रहा है। सरयू नदी में जलस्तर कम होने के कारण शवदाह स्थल बदल दिया गया है। वर्तमान शवदाह स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों को जलभराव, फिसलन और असमतल जमीन से होकर गुजरना पड़ रहा है। इसके चलते आए दिन शव यात्रा में शामिल लोग फिसलकर गिर रहे हैं। शव यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी रीतेश दास ने बताया कि रविवार सुबह दो बुजुर्ग लोग फिसलकर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट तक जाने के लिए समुचित रास्ता नहीं है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के पास गड्ढे को जेसीबी से बांध दिया गया है, जिससे राम की पैड़ी का पानी चौधरी चरण सिंह घाट के रास्ते सरयू नदी में छोड़ा जा रहा है। यही पानी श्मशान घाट के रास्ते में बाधा बन रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से शव यात्रा लेकर आने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पहले ही दुख की स्थिति में होते हैं और श्मशान घाट पहुंचने पर समस्याओं के कारण और परेशान हो जाते हैं। समाजसेवी रीतेश दास ने जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने डीएम, जिले के सांसद, विधायक और महापौर से तत्काल गंभीर कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आसपास के जिलों से भी रोज सैकड़ों शव यात्राएं पहुंचती हैं, ऐसे में व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान शवदाह स्थल के आसपास पेयजल की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। साथ ही वहां टिन शेड की व्यवस्था किए जाने की मांग भी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मांझे से कटा नगर निगम कर्मी का कान:बाल-बाल बची आंख, जोन-8 से मुख्यालय जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    10 रुपए के लिए हत्या, सिर भूना, आंखें-गाल खाए:बाराबंकी में पिता बोले- पैसे के लिए आरोपी नरभक्षी बन गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment