Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में पहली बार लागू हुआ हीट एक्शन प्लान:42% वार्ड हाई रिस्क जोन में, श्रद्धालुओं और श्रमिकों को मिलेगी राहत

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में बढ़ती भीषण गर्मी और हीट स्ट्रेस के खतरे को देखते हुए अयोध्या नगर निगम ने पहली बार ‘हीट एक्शन प्लान’ लागू किया है। यह योजना शहर के निवासियों के साथ-साथ हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लू और गर्मी के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इस प्लान को नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (एनआरडीसी) और भारतीय जन स्वास्थ्य संस्थान गांधीनगर के सहयोग से विकसित किया गया है। अयोध्या में तेजी से बढ़ते पर्यटन और शहरीकरण के कारण तापमान में वृद्धि और हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ा है। खासतौर पर बाहरी कामगार, गरीब वर्ग और श्रद्धालु इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है, जिससे लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही। पूर्व चेतावनी से कूलिंग शेल्टर तक इंतजाम हीट एक्शन प्लान के तहत पूर्व चेतावनी प्रणाली, वार्ड स्तर पर जोखिम की पहचान, कूलिंग शेल्टर, छायादार मार्ग और मिस्टिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। नगर निगम के अनुसार, शहर के करीब 42 प्रतिशत वार्ड को हाई रिस्क जोन में चिन्हित किया गया है, जहां विशेष निगरानी और संसाधन लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि यह योजना जमीनी स्तर पर लागू की जाएगी और आमजन को गर्मी से बचाने में कारगर साबित होगी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह पहल अयोध्या को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक सक्षम बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने बलरामपुर में लगाई चौपाल:भूसैलवा में योजनाओं की हकीकत परखी, हर पात्र को लाभ देने के सख्त निर्देश दिए
    Next Article
    ऑटो में सवारी बिठाकर चोरी करने वाले 3 आरोपी अरेस्ट:महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर गहने पार किए थे, चोरी की रकम से खरीदी स्कूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment