Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में झोलाछाप ने कराया प्रसव, प्रसूता की मौत:गर्भाशय फटा, 29 दिन बाद तोड़ा दम; लापरवाही का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में एक झोलाछाप द्वारा प्रसव कराए जाने के बाद प्रसूता की मृत्यु का मामला सामने आया है। हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित अयोध्या हॉस्पिटल में हुई इस घटना के बाद महिला 29दिन तक जीवन-मृत्यु से जूझती रही और अंततः सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने अस्पताल संचालक और एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी और सीएमओ से शिकायत की है। हैरिंग्टनगंज चौकी क्षेत्र के अहिरन सुवंश गांव निवासी शिवबहादुर ने बताया कि 7अप्रैल को उन्होंने अपनी गर्भवती बहन गायत्री को पलिया चौराहा स्थित अयोध्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।आरोप है कि नोखई मिश्र का पुरवा निवासी प्रभाकर मिश्र ने गायत्री का प्रसव कराया,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। प्रभाकर मिश्र ने बाद में गायत्री को न्यू कलावती सेंटर में भर्ती कराया, जहां जांच में पता चला कि लापरवाही के कारण गायत्री का गर्भाशय पूरी तरह फट चुका था। 8 अप्रैल को गायत्री को चिरंजीव हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे केजीएमयू रेफर कर दिया गया। हालांकि,बगल के यूनाइटेड हॉस्पिटल ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शननगर में भर्ती कराया गया। 12 अप्रैल को एक बार फिर केजीएमयू रेफर किया गया,लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया। अंततः गायत्री को वापस मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां 4 मई को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अयोध्या हॉस्पिटल के डायरेक्टर राजकुमार तिवारी ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल आई थी, लेकिन उसे झटके आ रहे थे, इसलिए उन्होंने कहीं और ले जाने की सलाह दी थी। तिवारी ने दावा किया कि उनके अस्पताल में कोई ऑपरेशन नहीं हुआ और न ही कोई सुविधा चालू है। प्रभाकर मिश्रा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह मरीज के साथ आए थे, लेकिन अस्पताल में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्हें महिला की मौत की जानकारी नहीं है। प्रभाकर मिश्रा अपने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध नहीं मिले। जानकारी के अनुसार, वह किसी परीक्षा के लिए बाहर गए हुए हैं।इस मामले पर सीएमओ अयोध्या ने कहा कि यह उनके संज्ञान में नहीं है और वे इसकी जांच करवा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना-2027 के पहले चरण की स्व-गणना शुरू:सुल्तानपुर में 7 से 21 मई तक नागरिक घर बैठे भरें विवरण, डीएम ने किया लोगों से अपील
    Next Article
    होर्मुज में फ्रांसीसी जहाज पर ईरान का हमला:कई कर्मचारी घायल; अमेरिका ने जहाजों को सुरक्षित निकालने वाला ऑपरेशन बंद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment