Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ईयरफोन के चलते दर्दनाक हादसा:ट्रैक्टर-ट्रॉली पटली, किशोरी की मौत, दो गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 16 वर्षीय किशोरी महिमा चौहान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना थाना इनायतनगर क्षेत्र के मंजनाई-गोठवारा संपर्क मार्ग पर स्थित एक मिडिल स्कूल के पास हुई। ग्राम गोठवारा पूरे नउवाढाक निवासी महिमा चौहान (16) पुत्री रामराज चौहान, अपनी बहन काजल (20) और मां राजकुमारी के साथ सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थीं। इसी दौरान मिट्टी लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पटल गई। जिसकी चपेट में तीनों आ गई। इस दौरान महिमा चौहान ट्राली के नीचे दब गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और बड़ी बहन गंभीर रूप घायल हो गई। ट्राली पर मिट्टी लदा हुआ था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रॉली हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई, जिसके बाद महिमा का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ड्राइवर ने लगाया था इयरफोन ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और उसके कान में इयरफोन लगा हुआ था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर राधा भट्टा के पास मीठे गांव क्षेत्र में मिट्टी गिराने का कार्य करता है। हादसे में गंभीर रूप से घायल काजल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मां राजकुमारी को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतका के पिता रामराज दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में दो अन्य बेटे भी हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। इनायतनगर थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में स्मार्ट मीटरों से जनता परेशान:बिजली दफ्तरों में उमड़ रही भीड़, जरूरी काम काज छोड़कर लोग लाइन में लगे
    Next Article
    बरेली में फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाली बहनें गिरफ्तार:नौकरी के नाम पर वसूले लाखों रुपए, फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment