Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ईयरफोन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पटली:किशोरी की मौत, मां-बहन गंभीर घायल

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। इसमें 16 वर्षीय किशोरी महिमा चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना थाना इनायतनगर क्षेत्र के मंजनाई-गोठवारा संपर्क मार्ग पर एक मिडिल स्कूल के पास हुई। ग्राम गोठवारा पूरे नउवाढाक निवासी महिमा चौहान (16) अपनी मां राजकुमारी और बहन काजल (20) के साथ सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में महिमा ट्रॉली के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रॉली के नीचे दबे शव को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई, जिसके बाद महिमा का शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ईयरफोन लगाकर चला रहा था चालक ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और उसके कान में ईयरफोन लगा हुआ था, जिससे उसका ध्यान भटक गया और वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मिट्टी ढुलाई का काम करता है। घायल मां-बेटी का इलाज जारी हादसे में घायल काजल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मां राजकुमारी भी गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक फरार हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रिंग रोड कर्मी को ट्रक ने रौंदा:ड्यूटी से घर जाते समय हादसा, ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
    Next Article
    वाराणसी में बसों-मालवाहक और 4-व्हीलर को नो-एंट्री:पीएम विजिट पर ट्रैफिक एडवाइजारी लागू, जनसभा से पहले शहर के कई रूट डायवर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment