Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी:एजेंसियों पर लंबी कतारें, DSO बोले- 10268 सिलेंडर की हुई थी बुकिंग 10534 स्टॉक में गैस सिलेंडर

    2 hours ago

    2

    0

    अयोध्या में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं में भारी असमंजस और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह से ही विभिन्न गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग का मैसेज दिखाकर सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन एजेंसियों पर केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है जिनकी बुकिंग पहले से दर्ज है। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं राजकुमारी, प्रदीप कुमार, चेतराम, रामरूप, देवी प्रसाद, नीलम और गंगोत्री ने बताया कि वे कई दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो उनकी बुकिंग हो पा रही है और न ही डिलीवरी की कोई स्पष्ट तारीख मिल रही है। इससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले में करीब 50 गैस एजेंसियां घरेलू सिलेंडर का वितरण करती हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति में अधिकांश एजेंसियों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। लोगों में यह डर भी बना हुआ है कि कहीं गैस की आपूर्ति प्रभावित न हो जाए, जिसके चलते वे जल्द से जल्द सिलेंडर लेने की कोशिश में जुटे हैं। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि आज कुल 10,268 गैस बुकिंग दर्ज हुईं, जबकि 9,236 सिलेंडर ही प्राप्त हुए। सुबह का स्टॉक 10,534 सिलेंडरों का था, जो पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति में मामूली अंतर के कारण कुछ लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी ने यह भी साफ किया कि 14 किलो के सिलेंडर की जगह 10 किलो सिलेंडर आने की अफवाह पूरी तरह गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल बुकिंग के आधार पर ही गैस प्राप्त करें। फिलहाल प्रशासन स्थिति को सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, लेकिन भीड़ और अफवाहों के चलते उपभोक्ताओं की परेशानी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 5 साल से कर रहे थे तस्करी
    Next Article
    रामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:दो डंपर सीज, ओवरलोडिंग पर 2.30 लाख रुपये का जुर्माना, अभियान जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment